खान जबसे सोशल मीडिया पर आई हैं तब से काफी ऐक्टिव रहती हैं। करीना कपूर हाल के दिनों में अपनी प्रेग्नेंसी के कारण चर्चा में रही हैं और हाल के दिनों में उनकी बहुत सी तस्वीरें वायरल हुई हैं। अब करीना कपूर ने अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करीना के अलावा और भी दिखाई दे रहे हैं। करीना की यह तस्वीरें स्विट्जरलैंड के मशहूर डेस्टिनेशन की हैं जहां हर साल सैफ के साथ वह छुट्टियां मनाने के लिए जाती हैं। वैसे बता दें कि करीना और सैफ हर साल क्रिसमस और न्यू इयर के मौके पर छुट्टियां बिताने स्विट्जरलैंड जाते रहे हैं। हालांकि इस साल सैफ-करीना कोरोना वायरस के कारण कहीं भी घूमने देश से बाहर नहीं जा सके हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, 'इस हम तुम्हें मिस करेंगे मेरे प्यारे गस्टाड।' देखें, करीना की तस्वीरें: वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना पिछली बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में दिखाई दी थीं। अब अगले साल के अंत तक करीना कपूर की अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होगी जिसमें लीड रोल में आमिर खान हैं। इसके अलावा करीना कपूर ने करण जौहर की मल्टी-स्टारर फिल्म 'तख्त' भी साइन की है। इस फिल्म में करीना के अलावा अनिल कपूर, विकी कौशल, रणवीर सिंह, जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट और भूमि पेडनेकर नजर आएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2WS2kwJ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment