Friday, December 25, 2020

ऐश्वर्या राय बच्चन ने क्रिसमस पर शेयर की आराध्या के साथ प्यारी तस्वीर

जब से इंस्टाग्राम पर आई हैं तभी से बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। फैन्स भी ऐश्वर्या की शेयर की इन तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। अब के मौके पर भी ऐश्वर्या ने बेटी के साथ एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में न केवल आराध्या बेहद प्यारी लग रही हैं बल्कि ऐश्वर्या भी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। क्रिसमस के मौके पर ऐश्वर्या और आराध्या दोनों लाल रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा, 'मेरी क्रिसमस और हमारा पूरा प्यार हमेशा'। देखें, ऐश्वर्या और आराध्या की यह तस्वीर: हाल में ऐश्वर्या ने अपने पैरंट्स की ऐनिवर्सरी पर भी एक तस्वीर अपनी मां और पिता की तस्वीर के साथ शेयर की थी। इससे पहले ऐश्वर्या ने आराध्या के 9वें जन्मदिन पर भी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या पिछली बार अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फिल्म 'फन्ने खान' में दिखाई दी थी। यह फिल्म अगस्त 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद से ही फैन्स ऐश्वर्या की अगली फिल्म की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mXKpzH
via IFTTT

No comments:

Post a Comment