केस में ड्रग्स के ऐंगल से जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो () ने कई लोगों को हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए गए लोगों में सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं , उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के स्टाफ सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत सहित कई कथित ड्रग पेडलर्स शामिल थे। अब लगभग 3 महीने से ज्यादा समय बाद इस केस में को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। बुधवार को शौविक की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए मुंबई की विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने शौविक को जमानत दे दी। इस केस में रिया चक्रवर्ती और सुशांत के स्टाफ सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को पहले ही जमानत पर रिहा कर दिया गया है। रिया और शौविक पर एनसीबी ने ड्रग्स रखने, इस्तेमाल करने और उसकी खरीद-फरोख्त में शामिल होने का आरोप लगाया है। बता दें कि ड्रग चैट केस में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के अलावा उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, सुशांत के स्टाफ सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत सहित कई कथित ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा इस केस में एनसीबी ने बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुलप्रीत से भी पूछताछ की थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2VsYYQ9
via IFTTT
No comments:
Post a Comment