पिछले काफी दिनों से अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में हैं। कंगना रनौत ने की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर () से कर दी थी। इसके बाद कंगना और प्रवक्ता संजय राउत के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई थी। हालांकि कंगना अभी तक अपने बयान पर कायम हैं और हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपने बयान का बचाव भी किया है। हमारे सहयोगी चैनल टाइम्म नाऊ को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने अपने पीओके वाले बयान का बचाव करते हुए कहा, 'मुझे हरामखोर कहा गया, इसीलिए मैंने कहा था कि यह मुंबई जैसा नहीं लगता है बल्कि पीओके जैसा लगता है। इसके बाद उन्होंने इसका फायद उठाने की कोशिश की, भीड़ इकट्ठी की और मुझे लिंच करने की कोशिश की। मैंने पीओके कहा था लेकिन मुझे कहना चाहिए था। क्योंकि जब राहुल गांधी कहते हैं कि इंडिया सीरिया जैसा है, तब कोई भी न तो उन्हें लिंच करने जाता है और न उनका घर तोड़ता है। इन लोगों को परेशानी क्या है?' बता दें कि कंगना मुंबई से वापस मनाली अपने घर पहुंच गई हैं लेकिन वह लगातार सोशल मीडिया पर ऐक्टिव हैं और मीडिया को इंटरव्यू भी दे रही हैं। उन्होंने सुशांत की मौत पर सवाल उठाते हुए कहा था कि उन्हें मुंबई में सुरक्षित महसूस नहीं होता है। इसके बाद ही शिवसेना सहित बॉलिवुड सिलेब्रिटीज ने भी कंगना के बयान की आलोचना की थी। कंगना के मुंबई आने से पहले ही बीएमसी ने अवैध कंस्ट्रक्शन का आरोप लगाकर उनके ऑफिस पर काफी तोड़-फोड़ भी की थी। हालांकि कंगना अभी भी अपनी बात पर कायम हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अपने विरोधियों को जवाब दे रही हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3hJV3Hr
via IFTTT
No comments:
Post a Comment