ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न की कोशिश का आरोप लगाया है। उनका एक वीडियो वायरल है जिसमें वह उस घटना का जिक्र कर रही हैं। वहीं इंटरव्यू में भी बताया है कि अनुराग ने उनके साथ जबरदस्ती की थी। अब फिल्ममेकर आनंद कुमार का आरोप है कि पायल ऐसा ही आरोप इरफान पठान के खिलाफ भी लगा चुकी हैं। आरोप लगाकर कर चुकी हैं पोस्ट डिलीट ऐक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। अनुराग इन आरोपों को बेबुनियाद भी बता चुके हैं। अब फिल्ममेकर आनंद कुमार ने ट्वीट किया है कि पायल क्रिकेटर इरफान पठान के खिलाफ ऐसा आरोप लगाकर पोस्ट डिलीट कर चुकी हैं। उन्होंने लिखा है, कुछ दिन पहले पायल घोष ने इरफान पठान के बारे में भी यही बात कही थि कि कैसे उन्होंने उन्हें धोखा दे दिया था। लेकिन यह पोस्ट थोड़ी देर बाद डिलीट कर दिया गया। मुंबई पुलिस को सच का पता लगाना चाहिए इंस्टाग्राम के पास जरूर इस पोस्ट का रेकॉर्ड होगा। आनंद कुमार ने MeToo पर उठाए सवाल आनंद कुमार ने यह भी कहा कि वह किसी का बचाव नहीं कर रहे। उन्होंने MeToo मूवमेंट पर भी सवाल उठाया कि ऐसा होने के कुछ साल बाद लोग सामने क्यों आते हैं... पायल घोष की भाषा से ये साफ जाहिर हो रहा है कि वह यह सब उस वक्त भी उगल सकती थीं... 2017 मेंं पायल घोष ने किया था डेब्यू पायल घोष ने 2017 में 'पटेल की पंजाबी शादी' से डेब्यू किया था। इसमें वह परेश रावल की बेटी के रोल में दिखाई दी थीं। पायल ने बताया था कि उन्होंने इस बारे में ट्वीट किया था लेकिन लोगों के कहने पर डिलीट कर दिया था। उन्हें कहा गया था कि ऐसा करने पर काम मिलने में मुश्किल होगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/35T5feE
via IFTTT
No comments:
Post a Comment