सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव हैं। यह बात सबको पता है कि बॉलिवुड डेब्यू के पहले सोनम का वजन काफी ज्यादा था। उन्होंने इस पर कंट्रोल किया और अब बेहद फिट और स्लिम-ट्रिम हैं। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक सीरीज शुरू की है जिसमें अपनी हेल्थ से जुड़ा एक और खुलासा किया है। सोनम ने बताया है कि उन्हें पॉलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) की समस्या है। सोनम ने फैन्स से शेयर किए कुछ टिप्स सोनम ने इंस्टाग्राम पर 'स्टोरीटाइम विद सोनम' चैप्टर 1: PCOS नाम से एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें बताया है कि उन्हें यह समस्या कई साल से है। उन्होंने बताया कि वह करीब 14 साल की रही होंगी तबसे उन्हें यह समस्या है। सोनम ने बताया कि कई डॉक्टर्स, नैचरोपैथ, डायटीशंस वगैरह के पास जा चुकी हैं। अब वह ठीक हैं। सोनम ने बताया कि वह अपने कुछ अनुभव साझा करना चाहती हैं। सबसे पहले तो उन्होंने बताया कि डॉक्टर्स की सलाह पर चलना जरूरी है। सबके लक्षण अलग हैं इसलिए डॉक्टर को जरूर बताएं। सोनम ने कहा कि वह अपने अनुभवों से बता रही हैं। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा जरूरी है एक्सर्साइज करना। टहलना बेहद जरूरी है। सोनम ने बताया कि वह रोजाना 10 हजार कदम चलती हैं। दूसरा उपाय उन्होंने योग बताया। सोनम ने चीनी को बताया जहर सोनम ने बताया कि योग में मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सर्साइज भी आता है। उन्होंने बताया कि PCOS में स्ट्रेस मैनेज करना होता है। सोनम ने बताया कि चीनी भी बहुत नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि उन्होंने चीनी पूरी तरह से छोड़ दी है। ये भी बताया कि यह बहुत नुकसान करती है और सोनम ने जबसे इसको छोड़ा है उनकी लाइफ बदल गई है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mPmDH2
via IFTTT
No comments:
Post a Comment