Monday, September 21, 2020

इरफान खान की याद में उनकी कब्र पर पहुंचे चंदन रॉय सान्याल, बताया- वहां से क्या लेकर लौटे

को गुजरे 5 महीने होने जा रहे हैं। उनकी पत्नी सुतापा और बेटा बाबिल अक्सर उन्हें याद करके पोस्ट डालते रहते हैं। अब उनके ऐक्टर फ्रेंड उनकी कब्र पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी कब्र की तस्वीर भी डाली। चंदन ने चढ़ाए इरफान के पसंदीदा फूल चंदन रॉय सान्याल, हाल ही में 'आश्रम' में दिखाई दिए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें इरफान खान की याद आ रही थी और वह उनकी कब्र पर पहुंच गए। चंदन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, कल से इरफान की याद आ रही थी, 4 महीने से उनकी कब्र पर न जा पाने की वजह से खुद को पीट रहा हूं। आज मैं वहां गया, वहां वह अकेले आराम कर रहे थे आसपास कोई नहीं था बस पौधे थे। शांति में। मैंने उनके लिए कुछ रजनीगंधा रख दिए और उनका कुछ हिस्सा उनके आशीर्वाद के साथ वापस ले आया। लंदन वापस जा चुके हैं बाबिल, पिता को किया था याद इरफान के बेटे बाबिल खान ने उनसे जुड़े कई पोस्ट शेयर करते रहते हैं। बाबिल अब लंदन वापस जा चुके हैं और जाते वक्त अपने पिता को याद किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर के साथ उन्होंने अपने पिता के लिए दिल को छू लेने वाला नोट लिखा था। इरफान खान का निधन 29 अप्रैल को मुंबई में हुआ था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZTOI6c
via IFTTT

No comments:

Post a Comment