Thursday, September 24, 2020

'बालिका वधु' फेम सुरेखा सीकरी को अस्पताल से मिली छुट्टी, रिकवरी में लगेगा समय

'बालिका वधू' की दादीसा दिग्गज अभिनेत्री को जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। नैशनल अवॉर्ड विनर ऐक्ट्रेस सुरेखा सीकरी को मंगलवार ( 9 सितंबर ) को ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में लगभग 15 दिनों के ट्रीटमेंट के बाद सुरेखाजी को 22 सितंबर को छुट्टी दे दी गई है, लेकिन उनकी रिकवरी में समय जरूर लगेगा। सुरेखा सीकरी फिलहाल अपने घर में केयरटेकर और नर्स पिंकी की देखरेख में हैं। डॉ. आशुतोष शेट्टी ने 75 साल की सुरेखा के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनका ट्रीटमेंट किया। डॉक्टर ने बताया, 'सुरेखाजी की हालत में स्ट्रोक के बाद जल्द ही सुधार आने लगा था। अब वह लोगों को पहचानती हैं। हालांकि वह सपॉर्ट के साथ चलती हैं। बेशक शूटिंग शुरू करने से पहले उनको वक्त की आवश्यकता होगी और अब फिजियोथेरेपी की जरूरत है इसके बाद वह काम पर भी लौट सकती हैं।' आपको बता दें कि सुरेखा सीकरी को इससे पहले भी साल 2018 में ब्रेन स्ट्रोक आ चुका है। इसके चलते सुरेखाजी को पैरालिसिस हो गया था। वह ठीक तो हो गईं थीं, लेकिन ज्यादा काम नहीं कर पाईं और इस कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरेखा सीकरी का एक महीने का दवाईयों का खर्च 2 लाख रुपये से ज्यादा है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mUoQ4e
via IFTTT

No comments:

Post a Comment