Monday, September 21, 2020

ड्रग चैट: ऑफिशल स्टेटमेंट जारी कर सकती हैं दीपिका पादुकोण

सुशांत केस में ड्रग्स की ऐंगल से जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को कुछ नई हाथ लगी हैं। ये चैट को जया साहा से पूछताछ के दौरान हासिल हुई हैं और इसमें एक D नाम से नंबर सेव है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह बॉलिवुड ऐक्ट्रेस हो सकती हैं। अब माना जा रहा है कि इस मामले पर जल्द ही दीपिका अपना ऑफिशल स्टेटमेंट जारी कर सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन चैट्स में D नाम के नंबर वाले व्यक्ति ने K नाम के नंबर वाले व्यक्ति से गांजा और हैश की मांग की थी। माना जा रहा है कि K नाम वाला नंबर करिश्मा का है जो क्वान कंपनी में इंप्लॉयी हैं। अब माना जा रहा है कि इस हफ्ते दीपिका पादुकोण से पूछताछ की जा सकती है जबकि करिश्मा से बुधवार को पूछताछ की जा सकती है। बता दें कि सुशांत केस में ड्रग चैट में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती से लंबी पूछताछ की थी। इस पूछताछ में सुशांत की टैलेंट मैनेजर रहीं जया साहा का नाम सामने आया था। रिया और जया के बीच सुशांत को लेकर चैट भी सामने आई थी जिसमें कथित तौर पर सुशांत को कोई नशीला पदार्थ दिए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद एनसीबी ने जया साहा से पूछताछ की जिसमें कई बड़े बॉलिवुड सिलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32REZPW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment