Monday, September 21, 2020

रिया का दावा- ड्रग्‍स छुपाने के लिए लिए ये तरकीब आजमाते थे सुशांत, लगता था डर

रिया चक्रवर्ती ड्रग मामले में भायखला जेल में बंद है। नारकोटिक्‍स ब्‍यूरो से पूछताछ में रिया ने कुबूल किया है कि वह सुशांत सिंह राजूपत के लिए ड्रग्‍स मुहैया करवाती थीं। पेडलर्स से संपर्क करती थीं और ड्रग्‍स के लिए भाई शौविक चक्रवर्ती और दीपेश सावंत को पैसे व निर्देश देती थीं। एनीसीबी की पूछताछ में रिया ने कई और बातें कुबूल की हैं, जबकि कई दिलचस्‍प खुलासे भी किए हैं। रिया ने दावा किया है कि सुशांत कभी अपने पास ड्रग्‍स नहीं रखते थे। उन्‍हें हमेशा पकड़े जाने का डर लगा रहता था। रिया के ड्रग चैट में भी है ये बात एनसीबी को रिया चक्रवर्ती ने जो बयान दिया है उसके मुताबिक, सुशांत अपने पास कभी ड्रग्‍स नहीं रखते थे। ड्रग्‍स हमेशा दीपेश सांवत, सैमुअल मिरांडा के पास ही रहते थे। वही लोग सुशांत को रोल करके जॉइंट देते थे। इस बात की पुष्‍टि‍ रिया के ड्रग चैट से भी होती है। जहां रिया ने ग्रुप पर लिखा हुआ है कि भैया जॉइंट रोल कर दो। दीपेश सावंत ने भी अपने बयान में इसे स्‍वीकार किया है कि वह सुशांत के लिए ड्रग्‍स का जॉइंट बनाते थे। दूसरी गाड़ी में रखते थे ड्रग्‍स, ताकि... नारकोटिक्‍स और पुलिस का डर भी सुशांत को बना रहता था। रिया ने बयान में कहा है कि सुशांत और रिया अलग गाड़ी में ट्रैवल करते थे। इनके पीछे जो गाड़ी रहती थी, वो उस गाड़ी में ड्रग्‍स रखते थे। ऐसा इसलिए कि यदि पुलिस का एनसीबी आए तो गाड़ी फंसे और वो दोनों ना फंसे। कभी खुद पेडलर को नहीं करते थे फोन रिया ने बताया कि अपने इसी डर के कारण, सुशांत कभी अपने फोन से ड्रग पेडलर को फोन नहीं करते थे। इसके लिए वह रिया को कहते थे या शौविक या फिर अपने स्‍टाफ से बात करते थे। रिया ने अपने बयान में यह भी कहा कि सुशांत का फोन अब उनके पास नहीं है। ऐसे में इस बारे में ज्‍यादा कॉमेंट नहीं किया जा सकता है। दीपेश-सैमुअल से कहते थे- सॉट अरेंट कर दो रिया का कहना है कि सुशांत को जब भी ड्रग्स की जरूरत महसूस होती, वो दीपेश सावंत या सैमुअल मिरांडा से बात करते थे। वह उन्‍हें सॉट अरेंज कर दो या मुझे माल चाहिए यह बातें करते थे। रिया ने अपने बयान में यह भी कहा है कि सुशांत पहले से ड्रग्‍स लेते थे, लेकिन 'केदारनाथ' की शूटिंग के दौरान उन्‍होंने सारा अली खान के साथ इसका हेवी डोज लिया था। संजना सांघी के फर्जी मीटू आरोप की खबर के बाद और लॉकडाउन में उनके ड्रग्‍स की खपत बढ़ गई थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ctu4iB
via IFTTT

No comments:

Post a Comment