Sunday, September 20, 2020

मलाइका अरोड़ा को कोरोना से मिली निजात, लिखा- कमरे से बाहर आना आउटिंग जैसा

को बीते दिनों कोरोना का संक्रमण हुआ था। उनका कोरोना ठीक हो चुका है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिये इस बात की जानकारी दी है। साथ ही अपने फैन्स, फैमिली, फ्रेंड्स, डॉक्टर्स और बीएमसी को थैंक्स कहा है। मलाइका ने पड़ोसियों तक को कहा शुक्रिया मलाइका ने पोस्ट में लिखा है, मै फाइनली कई दिनों बाद अपने कमरे से बाहर आ गई हूं, यह अपने आप में एक आउटिंग जैसा है। कम से कम दर्द और दिक्कतों से गुजरने के बाद मैं इस वायरस से छुटकारा पाकर धन्य महसूस कर रही हूं। मेरे डॉक्टर्स को उनके मेडिकल गाइडेंस के लिए बड़ा धन्यवाद, इस प्रक्रिया को झंझट से मुक्त बनाने के लिए बीएमसी का शुक्रिया। मलाइका ने परिवार, दोस्तों और पड़ोसियों के सपोर्ट के लिए भी शुक्रिया अदा किया। मलाइका ने सबसे सुरक्षित रहने की गुजारिश भी की। सबसे कठिन काम बेटे से दूर रहना मलाइका ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें मास्क लगाए दिखाई दे रही हैं। इससे पहले मलाइका ने बताया था कि क्वॉरंटीन के दौरान सबसे कठिन काम अपने बेटे से दूर रहना है। बताया था कि दोनों बाल्कनी से बातें करते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3cmDpsf
via IFTTT

No comments:

Post a Comment