हाल में ऐक्ट्रेस ने डायरेक्टर पर साल 2015 में सेक्शुअल हैरसमेंट किए जाने का आरोप लगाया था। अपने आरोपों में पायल ने कई ऐक्ट्रेस का नाम भी घसीट लिया था जिन्होंने अनुराग कश्यप के साथ काम किया था। पायल का दावा है कि अनुराग कश्यप ने कहा था कि उनके बार बुलाने पर हुमा कुरैशी, रिचा चड्ढा और जैसी ऐक्ट्रेस उनके साथ कुछ भी करने को तैयार हो जाती हैं। पायल के इस बयान पर माही गिल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। हमारे सहयोगी ईटाइम्स से बात करते हुए माही गिल ने कहा, 'मैं वास्तव में इस मुद्दे पर बात नहीं करना चाहती हूं, हमारे चारों तरफ वैसे ही काफी कुछ निगेटिव हो रहा है। किसी का भी नाम लिया जाना बेहद आसान है केवल इसलिए कि उन्होंने (अनुराग ने) हमें लॉन्च किया था। मैं केवल इतना ही कहना चाहती हूं कि मैं अनुराग को पिछले काफी समय से जानती हूं। हम पिछले कुछ समय से संपर्क में नहीं हैं लेकिन इतना तय है कि अनुराग अपने किसी भी ऐक्टर के लिए ऐसा नहीं बोल सकते। मेरा यह बयान है और मुझे अब आगे इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहना है।' बता दें कि माही गिल ने अनुराग कश्यप के साथ 'गुलाल' और 'देव डी' जैसी फिल्मों में काम किया था। ये दोनों ही फिल्में अनुराग कश्यप और माही गिल दोनों के ही करियर की बेहतरीन फिल्में मानी जाती हैं। अनुराग के साथ माही की पहली फिल्म 'गुलाल' थी लेकिन 'देव डी' पहले रिलीज हुई थी। बता दें कि एक दिन पहले ही पायल ने प्रधानमंत्री को टैग करते हुए ट्विटर पर लिखा था कि अनुराग कश्यप ने उनके साथ बेहद बुरा बर्ताव कर जबरदस्ती की कोशिश की थी। उन्होंने प्रधानमंत्री से सख्त ऐक्शन लिए जाने की भी मांग की थी। हालांकि इसके तुरंत बाद ही अनुराग कश्यप ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था और कई बॉलिवुड सिलेब्रिटीज भी अनुराग के सपोर्ट में आकर खड़े हो गए हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2H9hkBQ
via IFTTT
No comments:
Post a Comment