Friday, August 21, 2020

कंगना रनौत ने बॉलिवुड को बताया सोशल मीडिया पर आने का अपना अजेंडा

लगातार अपने बयानों के कारण खबरों में बनी रहती हैं। एक दिन पहले ही कंगना ने खुद यह घोषणा की है कि वह पर आ गई हैं। पर कंगना का अब अपना एक वैरिफाइड अकाउंट है। इससे पहले कंगना कभी भी सोशल मीडिया पर नहीं आई थीं। कंगना के लिए पहले उनकी बहन रंगोली और बाद में कंगना की टीम सोशल मीडिया का काम देखती थी। अब सोशल मीडिया पर आने के बाद कंगना ने को अपना अजेंडा भी साफ कर दिया है। यह भी पढ़ें: कंगना बोलीं- मेरा अजेंडा केवल राष्ट्रवाद दरअसल काफी लोगों ने कंगना पर यह आरोप लगाए हैं कि वह की मौत के जरिए अपना पर्सनल अजेंडा आगे बढ़ा रही हैं। कंगना ने अपने ट्विट अकाउंट पर हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा, 'बॉलीवुड वालों का कहना है, कंगना अपने अजेंडा के चलते ट्विटर पे आयी है। आज मैं यह साफ़ कह देना चाहती हूँ की हाँ मेरा अजेंडा है.. 1) राष्ट्रवाद, 2)राष्ट्रवाद, 3)राष्ट्रवाद' सुशांत के केस के बाद सोशल मीडिया पर आने का लिया फैसला बता दें कि एक दिन पहले ही कंगना ने एक वीडियो मेसेज के जरिए ट्विटर पर आने की घोषणा की थी। इस मेसेज में कंगना ने कहा हमेशा से उन पर सोशल मीडिया पर आने का दबाव रहा है लेकिन वह इससे दूरी बनाकर रखती थीं। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सोशल मीडिया की ताकत देखने के बाद उन्होंने यह फैसला किया कि अब वह अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया के जरिए भी अपने फैन्स से जुड़ी रहेंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3hntOmS
via IFTTT

No comments:

Post a Comment