गणेश चतुर्थी एक ऐसा त्योहार है जिसे बॉलिवुड सिलेब्स बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस बार कोरोना के बीच सिलेब्स गणपति बप्पा को घर लाए हैं। शिल्पा शेट्टी की बेटी समिशा के साथ पहली गणपति पूजा है। वहीं दूसरे सिलेब्स ने भी गणपति की तैयारियां धूमधाम से शुरू कर दी हैं।Ganesh Chaturthi का उत्साह बॉलिवुड सिलेब्स के घर दिखाई देने लगा है। शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी के साथ पहला गणपति उत्सव मनाने के लिए तैयार हैं वहीं नील नितिन मुकेश भी गणपति के साथ दिखाई दिए।

शिल्पा शेट्टी हर साल धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाती हैं। इस साल कोरोना के बीच वह काफी सावधानी से प्रतिमा को लाती दिखाई दीं।
बेटी के साथ पहली गणपति पूजा

गणेश प्रतिमा को लाते हुए शिल्पा ने मास्क पहन रखा था और ग्लव्स भी पहन रखे थे। उनकी बेटी के साथ यह पहली गणपति पूजा है तो उनकी फैमिली काफी एक्साइटेड है। शिल्पा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर गणपति की तैयारियों की झलक भी दी है।
नील नितिन मुकेश ने किया बप्पा का स्वागत

वहीं नील नितिन मुकेश भी गणपति प्रतिमा के साथ दिखाई दिए। नील भी हर साल धूमधाम से गणेश चतुर्थी मनाते हैं।
फैन्स को आई सुशांत की याद

इस बीच बीते सालों की गणपति पूजा भी याद की जा रही है। सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके फैन्स पेज पर उनकी पुरानी गणपति की तस्वीर वायरल हो रही है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3hlqacW
via IFTTT
No comments:
Post a Comment