Thursday, August 6, 2020

सुशांत की भांजी ने पोस्ट किया फज का वीडियो, लिखा- अभी भी जब दरवाजा खुलता है...

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उनके डॉगी फज को लेकर भी फैन्स काफी परेशान थे। बीते दिनों सुशांत की बहन श्वेता ने फज की तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह पिता केके सिंह के साथ दिखाई दे रहे थे। अब उनकी भांजी मल्लिका ने फज का एक वीडियो इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया है।

“If you remember me, then I don't care if everyone else forgets.”#mylove #Fudge 💫❤️
~ Kafka on the Shore#murakami pic.twitter.com/LZAURReLg7
— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) December 14, 2018

सुशांत अपने पेट्स से बहुत प्यार करते थे। सुशांत की मौत के बाद फज का वीडियो सामने आ चुका है, जिसमें वह सुशांत की फोटो देखते हुए काफी उदास नजर आ रहा था। अब सुशांत की भांजी मल्लिका ने फज की एक वीडियो क्लिप पोस्ट की है। इस पोस्ट में लिखा है, आज भी जब दरवाजा खुलता है तो यह आज भी उम्मीद के साथ उस ओर देखने लगता है।

सुशांत के फैन्स आज भी यकीन नहीं कर पा रहे कि वह इस दुनिया में नहीं हैं। उनका डॉग फज भी शायद उनके वापस आने की आस लगाए रहता है। बता दें कि सुशांत फज को हर जगह अपने साथ रखते थे। उनके सोशल मीडिया पर भी कई वीडियोज फज के साथ हैं।

from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2PwUaGx
via IFTTT

No comments:

Post a Comment