Thursday, August 6, 2020

सुशांत सिंह राजपूत की पर्सनल डायरी के पेज फटे होने का दावा, फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी ने बताई वजह

बिहार सरकार की सिफारिश के बाद सुशांत राजपूत केस को केंद्र से सीबीआई जांच की अनुमति मिल गई है। सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। अब मीडिया के हाथ सुशांत की पर्सनल डायरी मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, इससे कुछ जरूरी पेज फाड़कर सुबूतों के साथ छेड़छाड़ की गई है। वहीं सुशांत के फ्लैटमेट रहे ने इस बारे में कुछ और कहानी बताई है। सिद्धार्थ पिठानी ने कहा, नहीं फटा दिखा कोई पेज डेथ केस मिस्ट्री बनता जा रहा है। इस केस की जांच बिहार पुलिस ने नए सिरे से शुरू की थी। अब यह जांच सीबीआई के हाथ पहुंच चुकी है। अब टाइम्स नाऊ के हाथ सुशांत की पर्सनल डायरी लगी है। दावा किया जा रहा है कि इस डायरी के कुछ पेज फाड़े गए हैं। वहीं सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट रहे सिद्धार्थ पिठानी का कहना है कि उन्हें डायरी में कोई पेज फटा नहीं दिखा। सिद्धार्थ के मुताबिक, सच तो यह है कि सुशांत खुद डायरी से पेज हटा देते थे। पिठानी ने पुलिस को दिए मेसेज सिद्धार्थ ने उन सुबूतों के बारे में भी बात की जो उनसे सब्मिट करने को कह रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने चाबी बनाने वाले को जो मेसेज किए थे वो दे दिए हैं। वहीं मुंबई से लौटी बिहार पुलिस ने भी मुंबई पुलिस पर साथ न देने सहित काम में बाधा पहुंचाने तक कई आरोप लगाए हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2DDy6HN
via IFTTT

No comments:

Post a Comment