बॉलिवुड ऐक्टर की आत्महत्या के बाद से उनके फैन्स काफी दुखी हैं। अब फैन्स उनकी आखिरी फिल्म '' के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट फाइनल कर दी गई है। यह 24 जुलाई 2020 को रिलीज होगी। हालांकि अभी तक इसका ट्रेलर रिलीज नहीं किया गया है और अब पता चला है कि सोमवार 6 जुलाई 2020 को 'दिल बेचारा' का ट्रेलर ऑनलाइन रिलीज कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें: यह फिल्म इंग्लिश नॉवल और फिल्म 'द फॉल्ट इन ऑवर स्टार्स' का हिंदी रीमेक है जिसका डायरेक्शन सुशांत के दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया है। फिल्म में सुशांत के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। संजना इस फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। 'दिल बेचारा' को इस साल थिअटर्स में रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण ऐसा नहीं हो सका। इससे पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या की दुखद खबर आ गई। सुशांत की आत्महत्या के बाद फिल्म के मेकर्स ने यह फैसला किया कि इस फिल्म को 24 जुलाई 2020 को ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। यहां सुशांत के फैन्स और आम जनता फिल्म को बिना किसी सब्सक्रिप्शन के फ्री में देख सकेंगे। हालांकि सुशांत के फैन्स मांग कर रहे थे सुशांत की आखिरी फिल्म को सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाए लेकिन कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में ऐसा होता संभव नहीं दिख रहा था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2ZDXLHt
via IFTTT
No comments:
Post a Comment