को खोकर उनके फैन्स और करीबी सदमे में हैं। उनकी सूइसाइड की वजह की जांच चल रही है। इस बीच उनके कई वीडियोज और पुरानी यादें सामने आ रही हैं। सुशांत हर वीडियो में जीवन से भरे और हंसते-मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। उनके फैन्स भी उनको इसी तरह याद रखना चाहते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। हमेशा मुस्कुराते दिखते थे सुशांत सुशांत के फैन्स यकीन करने को तैयार नहीं कि वह सूइसाइड कर सकते हैं। वे लगातार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग उठा रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर उनके कई पोस्ट और वीडियोज वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में सुशांत छोटे बच्चे के साथ खेल रहे हैं। बच्चे की मासूमियत के साथ, सुशांत की प्यारी स्माइल भी आपका ध्यान खींचेगी। पुलिस कर रही है जांच सुशांत सिंह राजपूत की सूइसाइड की खबर 14 जून को मिली थी। इसे सुनकर हर कोई शॉक्ड रह गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 6 महीने से डिप्रेशन का ट्रीटमेंट ले रहे थे। इसके बाद बॉलिवुड में नेपोटिजम और खेमेबाजी पर बहस तेज हो गई। इस मामले में पुलिस सुशांत के कई करीबी लोगों से पूछताछ कर चुकी है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/38zvYvV
via IFTTT
No comments:
Post a Comment