Sunday, September 19, 2021

VIDEO: जंगल में भटके कार्तिक आर्यन, पुलिसवाले रास्ता बताने के बजाय लेने लगे सेल्फी

बॉलिवुड के चॉकलेटी हीरो () की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। कार्तिक जहां भी जाते हैं वहां फैन्स उनके साथ तस्वीरें लेने के लिए उतावले दिखते हैं। कार्तिक आर्यन अभी अपनी अगली फिल्म '' की शूटिंग () में कर रहे हैं। इसी दौरान वह वहां कार में घूमते हुए अपना रास्ता ही भूल गए। तभी जब कार्तिक ने वहां मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों से रास्ता पूछने को मदद मांगी तो उन्होंने रास्ता बताने से पहले कार्तिक के साथ सेल्फी लेना शुरू कर दिया। कार्तिक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कार्तिक कार ड्राइव करते हुए रास्ता भूल जाते हैं। वीडियो शूट करने वाले फटॉग्रफर ने जब कार्तिक से पूछा कि वह कहां जाना चाहते हैं तो वह कहते हैं कि उन्हें पिछले मोड़ से राइट लेना था मगर आगे आ गए। इसी बीच 2 पुलिसकर्मी उनकी कार के पास आते हैं और बजाय उन्हें रास्ता बताने के उनके साथ उनके साथ सेल्फी लेने लगते हैं। कार्तिक ने पुलिसकर्मियों के साथ खुश होकर सेल्फी लीं। देखें, वीडियो: बता दें कि हाल में कार्तिक आर्यन ने अपनी दो फिल्मों 'फ्रेडी' () और '' () के क्लाइमैक्स सीन शूट किए हैं। जहां 'फ्रेडी' में कार्तिक के साथ अलाया फर्नीचरवाला नजर आने वाली हैं वहीं 'भूल भुलैया 2' में उनके साथ कियारा आडवाणी और तब्बू नजर आएंगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा कार्तिक आर्यन 'धमाका', 'शहजादा' और 'कैप्टन इंडिया' जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3kn7nBW
via IFTTT

No comments:

Post a Comment