Sunday, September 19, 2021

सोनू सूद ने टैक्‍स चोरी के आरोपों पर तोड़ी चुप्‍पी, कहा- कर भला, हो भला, अंत भले का भला

पिछले साल कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की मदद करके सुर्खियों में आए ऐक्टर () पिछले हफ्ते से दूसरे कारणों से चर्चा में हैं। दरअसल () ने सोनू सूद पर इनकम टैक्स की चोरी करने का आरोप लगाया है। आयकर विभाग ने सोनू के 6 ठिकानों पर छापेमारी करने के बाद सोनू पर 20 करोड़ रुपये की () का आरोप लगाया है। अब सोनू सूद ने इस मुद्दे पर एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सोनू सूद ने एक लंबा नोट शेयर करते हुए लिखा, 'सख्त राहों में भी आसान सफर लगता है, हर हिंदुस्तानी की दुआओं का असर लगता है।' इस लंबे पोस्ट में सोनू ने लिखा, 'आपको हमेशा अपना पक्ष रखने की जरूरत नहीं होती वक्त खुद ऐसा करता है। मेरी खुशनसीबी है कि मैं अपनी पूरी ताकत और दिल से भारत के लोगों की सेवा कर सका। मेरे फाउंडेशन में मौजूद एक-एक रुपया कीमती जिंदगी बचाने और जरूरतमंदों के लिए है। इसके साथ ही कई मौकों पर मैंने विज्ञापन देने वाले ब्रैंड्स को मेरी फीस डोनेट करने को भी प्रोत्साहित किया है ताकि कभी पैसे की कमी न पड़े।' सोनू ने आगे लिखा, 'मैं कुछ मेहमाहों की आवभगत करने में व्यस्त था और इसलिए पिछले 4 दिनों से आपकी सेवा के लिए उपलब्ध नहीं था। अब मैं एक बार फिर पूरी विनम्रता के साथ आपकी सेवा में जिंदगीभर के लिए वापस आ गया हूं। कर भला, हो भला, अंत भले का भला। मेरा सफर जारी रहेगा। जय हिंद।' बता दें कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने शनिवार को आरोप लगाया कि सोनू सूद और उनके सहयोगियों ने 20 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। बोर्ड ने यह भी आरोप लगाया कि जब आयकर विभाग ने उनके और उनसे जुड़े लखनऊ स्थित ग्रुप के परिसरों पर छापा मारा, तो यह पाया गया कि उन्होंने अपनी बिना हिसाब की आय को कई फर्जी संस्थाओं से फर्जी असुरक्षित ऋण के रूप में दिखाया है। विभाग ने सूद पर विदेशों से चंदा जुटाने के दौरान विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) के उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3tWfTva
via IFTTT

No comments:

Post a Comment