ऐक्ट्रेस () भले ही अभी तक केवल 4 फिल्मों में नजर आई हों मगर उनकी फैन फॉलोइंग किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं। सारा अली खान के इंस्टाग्राम पर साढे तीन करोड़ फॉलोअर्स हैं और इससे उनकी पॉप्युलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। सारा अली खान के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। अब सारा ने अपना ऐसा ही एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह समुद्र में करती नजर आ रही हैं। सारा ने अपने दोस्तों के साथ इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'हम निकले अपनी जेट स्की पर, खारा समुंदर, हम तीनों का ऐडवेंचर टाइम। तेज हवाओं में बाल उड़ रहे हैं लेकिन खुद फ्री महसूस कर रही हूं। हम हंस रहे हैं, गा रहे हैं और मुझे लगता है कि इसी के जरिए हमें जीने और प्यार करने का मौका मिलता है। और मेरी सहेलियों ने यह और आसान कर दिया है। इनके साथ मौज मस्ती और मजा की 100 पर्सेंट गारंटी है।' देखें, सारा का वीडियो: वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा ने सुशांत सिंह राजपूत के ऑपोजिट फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलिवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह सिम्बा, लव आज कल, कुली नंबर वन में नजर आ चुकी हैं। अब जल्द ही सारा अली खान की अगली फिल्म 'अतरंगी रे' रिलीज होगी जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3yZQVM0
via IFTTT
No comments:
Post a Comment