Friday, September 24, 2021

Video: धर्मेन्द्र के गाने पर हेमा मालिनी ने जमकर किया डांस, शिल्पा शेट्टी को भी दे रही हैं मात

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस हेमा मालिनी () ने 'सुपर डांसर 4' के अपकमिंग एपिसोड में बतौर गेस्ट शिरकत करने वाली हैं। इस खास मौके पर हेमा ने 1975 की फिल्म 'प्रतिज्ञा' का सुपरहिट गाना 'जट यमला पगला दीवाना' गाने पर धर्मेंद्र की स्टाइल में डांस करती नजर आईं। चैनल ने इस खास एपिसोड का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में हेमा मालिनी और शिल्पा शेट्टी गाने पर डांस करती दिख रही हैं। हेमा मालिनी ने शेयर किया डांस वीडियो वीडियो में आप देख सकते हैं कि हेमा, धर्मेंद्र की नकल उतारते हुए उनकी तरह हुक स्टेप करती नजर आ रही हैं। हेमा मालिनी के साथ शिल्पा शेट्टी भी ताल से ताल मिलाती नजर आ रही हैं। जबकि शो की जज गीता कपूर हेमा मालिनी को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में हेमा कहती हैं,'धरम जी बोलेंगे मुझे भरतनाट्यम सिखाओ।' हेमा स्पेशल इस एपिसोड में कंटेस्टेंट ने उन्हीं के हिट गानों पर परफॉर्म करेंगे। अब तक रिलीज हुई क्लिप्स में 'ओ साथी चल' और 'दिलबर मेरे कब तक मुझे' पर कंटेस्टेंट परफॉर्म करते हुए नजर आए। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले हेमा ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में ऐक्टिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने 1968 में 'सपनों का सौदागर' से बॉलीवुड में शुरुआत की और फिर 'सत्ते पे सत्ता','शोले', 'द बर्निंग ट्रेन', 'सीता और गीता' और 'क्रांति' सहित कई हिट फिल्मों में काम किया है। धर्मेंद्र के साथ उनकी फिल्म 'ड्रीम गर्ल' रिलीज होने के बाद फैन्स ने उन्हें 'ड्रीम गर्ल' का नाम दिया। हेमा ने 1980 में धर्मेंद्र से शादी की। उनकी दो बेटियां हैं, ईशा देओल और अहाना देओल।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2W9w3og
via IFTTT

No comments:

Post a Comment