Friday, September 24, 2021

शमिता शेट्टी की नजदीकियों से खुश हैं राकेश बापट की एक्स वाइफ, ऐक्टर ने रिद्धि डोगरा के लिए किया विश

राकेश बापट (Raqesh Bapat) और शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) की नजदीकियां 'बिग बॉस ओटीटी' में खूब चर्चा में रहीं। राकेश बापट ने सोशल मीडिया पर खुलकर अपने प्यार का इजहार किया है। (Ridhi Dogra) ने राकेश बापट और शमिता की इस प्यार भरी बॉन्डिंग पर रिऐक्शन दिया और अब राकेश ने भी रिऐक्शन दिया है। रिद्धि ने राकेश और शमिता की क्लोजॉ बॉन्डिंग पर खुशी जाहिर की है। रिद्धि ने कहा है कि यदि इस रिश्ते से राकेश खुश हैं तो वह भी खुश हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में रिद्धि डोगरा (Ridhi Dogra) ने कहा, 'यदि राकेश खुश हैं तो मैं भी खुश हूं। यह उनका निजी मामला है।' रिद्धि ने यह भी कहा, 'राकेश उसी तरह के इंसान हैं जैसे आप उन्हें शो में देख रहे हैं। उनको अगर उस वक्त कोई काम सही नहीं लग रहा है तो वह उस समय वो काम नहीं करेंगे। उन्हें चिल्लाना पसंद नहीं है। चिल्लाने की बजाय वह लोगों से बात करते हैं।' रिद्धि ने राकेश और शमिता शेट्टी की नजदीकियों पर पर भी बातें की। उन्होंने कहा कि वह राकेश और शमिता के लिए खुश हैं। हिन्दुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में राकेश ने कहा था कि वह 'बिग बॉस ओटीटी' में जाने से पहले और निकलने के बाद भी उन्होंने रिद्धि से बात की थी। राकेश के बर्थडे पर रिद्धि ने उन्हें फोन भी किया था। राकेश ने बताया कि रिद्धि को शो में उनकी जर्नी पसंद आई थी। राकेश बापट ने अपनी एक्स वाइफ के लिए कहा, 'अगर मैं किसी के साथ रहूंगा तो वह भी खुश होगी और इसी तरह अगर उसे कोई मिल जाए तो मुझे भी खुशी होगी। हम दोनों मैच्योर हैं और हमने अब तक जो भी फैसले लिए वे हमारे अपने थे। हमने मैच्योर तरीके से डील किया और इससे बाहर भी निकले।' उन्होंने कहा कि उनके और रिद्धि के बीच कुछ भी खराब नहीं है और आज भी दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त मानते हैं। इस इंटरव्यू में राकेश ने शमिता के साथ रिलेशन पर भी बात की और कहा कि वह शो के बाहर अब उन्हें अच्छी तरह से जानना चाहते हैं, क्योंकि वह रिऐलिटी शो था जहां आप पूरी तरह से ओपन नहीं हो सकते। बता दें कि बीती रात दोनों डिनर डेट पर भी गए और शिल्पा शेट्टी के रेस्ट्रॉन्ट में साथ खाना खाया। राकेश ने इस मुलाकात के बाद एक खूबसूरत पोस्ट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें वह शमिता का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3oe8aHE
via IFTTT

No comments:

Post a Comment