Wednesday, September 22, 2021

...तो इस कारण आई Samantha और Naga Chaitanya की शादी में दरार? ऐसी है चर्चा

पिछले काफी वक्त से सामंथा रुथ प्रभु () और नागा चैतन्य () की शादी में दरार की खबरें आ रही हैं। तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के पॉप्युलर कपल्स में शुमार सामंथा () और नागा चैतन्य ने 6 अक्टूबर 2017 में शादी की थी। उनकी शादी ने खूब चर्चाएं बटोरी थीं। सामंथा और नागा चैतन्य ने साल 2010 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। पर ऐसा लगता है कि 10 साल से चली आ रही इस लव स्टोरी को किसी की बुरी नजर लग गई। सामंथ और चैतन्य की शादी में दरार की खबरें आ रही हैं। ऐसी भी चर्चाए हैं कि यह कपल अब अलग रह रहा है और तलाक लेने की सोच रहा है। पढ़ें: इस कारण आई शादी में दरार? हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य की शादी में दरार की वजह ऐक्ट्रेस का सिनेमा और करियर के प्रति प्यार है। शादी के बाद भी सामंथा फिल्मों में ऐक्टिव रही हैं और ग्लैमरस फोटोशूट करवाती रहती हैं। लेकिन पति नागा चैतन्य और उनके ससुर नागार्जुन को यह पसंद नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों सामंथा को काफी वक्त से मनाने की कोशिश कर रहे हैं कि वो अपना मन बदल दें और सासू मां अमाला अक्किनेनी के नक्शेकदम पर चलें। पढ़ें: 'फैमिली मैन 2' का बोल्ड रोल बना वजह? परिवार में भूचाल यह भी कहा जा रहा है कि वेब सीरीज 'फैमिली मैन 2' में सामंथा ने जो बोल्ड कैरेक्टर प्ले किया था, उसने नागा चैतन्य संग मैरिड लाइफ को और भी खराब कर दिया। ऐसी भी चर्चा है कि अब सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य अलग-अलग रह रहे हैं। हाल ही दोनों फैमिली कोर्ट भी गए और वकील से भी मिले। अब इन बातों में कितनी सच्चाई है, यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा, पर फिलहाल अक्किनेनी परिवार में भूचाल आया हुआ है। वहीं फैन्स सामंथा और चैतन्य के बिखरते रिश्ते को देख दुखी हैं और उनके बीच सब ठीक होने की कामना कर रहे हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3CzScf9
via IFTTT

No comments:

Post a Comment