प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 17 सितंबर 2021 को अपना 71वां जन्मदिन ( Birthday) मना रहे हैं। इस खास मौके पर राजनीतिक घरानों से लेकर बॉलिवुड तक से कई दिग्गजों ने पीएम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से लेकर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) से लेकर नेहा धूपिया (Neha Dhupia) ने ट्विटर पर तस्वीरों और मेसेजेज के जरिए पीएम मोदी को खास दिन की बधाई दी है। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है। अक्षय ने लिखा है, 'आप ने मुझे हमेशा बहुत अपनेपन से हौसला और आशीर्वाद दिया है।' साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से मोहनलाल जैसे दिग्गजों ने भी पीएम को बधाई दी है। अक्षय कुमार ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'आप ने मुझे हमेशा बहुत अपनेपन से हौसला और आशीर्वाद दिया है। मैं आप जैसा तो नहीं लिख सकता लेकिन आज आपके जन्मदिन पर आपको दिल से अनेकों बधाई दे रहा हूं नरेंद्र मोदी जी। आप स्वस्थ रहें, खुश रहें, मेरी भगवान से आपके लिए यही कामना है।' अभिषेक बच्चन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। आपके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।' रितेश देशमुख ने तिरंगे झंडे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कैरिकेचर पोस्ट किया है। इसके साथ रितेश ने लिखा है, 'हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री @narendramodi जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। ईश्वर आपको दीर्घायु, खुशी और बेहतरीन स्वास्थ्य दे सर। #HappyBirthdayModiji' किस सेलेब्स ने पीएम मोदी को किस तरह बर्थडे विश किया है, यहां ट्वीट्स में देखें:
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3EjrTvg
via IFTTT
No comments:
Post a Comment