Friday, September 17, 2021

गोविंदा की वाइफ सुनीता ने कश्मीरा शाह को बताया खराब बहू? बर्ताव को लेकर कही ये बातें

गोविंदा (Govinda) और कृष्णा अभिषेक () के बीच की लड़ाई अब गंभीर रूप ले चुकी है। सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने बीते दिनों कृष्णा के बारे में जो कॉमेंट किया, उसे सुनकर कश्मीरा शाह () भड़क गईं। कश्मीरा ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिससे सुनीता को गुस्सा आ गया। उन्होंने कश्मीरा को ताना मारते हुए कहा है कि लड़ाइयां तब शुरू होती हैं जब घर में खराब बहू ले आते हैं। गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच सालों से चला आ रहा झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। उसी झगड़े के कारण कृष्णा अभिषेक ने 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) के उस एपिसोड से दूरी बना ली थी, जिसमें गोविंदा फैमिली के साथ नजर आने वाले थे। जहां गोविंदा इस पूरे मामले में चुप हैं, वहीं उनकी वाइफ सुनीता आहूजा खूब गुस्सा जाहिर कर रही हैं। पढ़ें: 'प्रॉब्लम तब होती है जब घर में खराब बहू आ जाए' सुनीता आहूजा ने कृष्णा की हरकत देख यह तक कह दिया कि वह ताउम्र उनकी शक्ल नहीं देखना चाहतीं। सुनीता के इस रिऐक्शन पर कश्मीरा शाह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुनीता कौन है? मैं किसी की पत्नी के रूप में नहीं जानी जाती।' इस मुद्दे पर और जानने के लिए जब हमारे सहयोगी ईटाइम्स ने सुनीता आहूजा से संपर्क किया तो उन्होंने कहा, 'मैं फालतू चीजों का कोई जवाब नहीं देती। उनका एक मां की तरह ख्याल रखा, परवरिश की, बावजूद इसके वो ऐसा बर्ताव कर रहे हैं। मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहती। मेरे पास लाइफ में बहुत काम है।' पढ़ें: 'जिन्हें फुटेज चाहिए वही करते हैं ऐसे काम' सुनीता आहूजा ने आगे कहा, 'मैं अपने पति गोविंदा के काम को हैंडल करती हूं। मैं इन फिजूल की चीजों में नहीं पड़ना चाहती। गोविंदा ने पहले ही वॉर्निंग दे दी है कि घर के किसी भी मैटर को पब्लिक में न लाएं। लेकिन कुछ लोगों को पब्लिसिटी चाहिए और इसलिए वो हमेशा इशू खड़े कर देते हैं। ये सारे इशूज हमेशा कृष्णा की तरफ से ही खड़े होते हैं। हमें फुटेज नहीं चाहिए। जिन लोगों को फुटेज चाहिए, वही ऐसे काम करते हैं। हजार बार ऐसा हुआ है कि उन्होंने सॉरी बोला है और कई बार मैंने पैच-अप भी किया है। लेकिन बुरी चीजों को हम कब तक नजरअंदाज करेंगे। हमारी भी तो सेल्फ रिस्पेक्ट है।' पढ़ें: कश्मीरा के बर्ताव पर यह बोलीं सुनीता वहीं कश्मीरा शाह के बर्ताव के बारे में पूछे जाने पर सुनीता आहूजा बोलीं, 'पता नहीं लोग क्यों एक मां और एक बेटे के बीच में बोलते हैं। कौन है वो और उसे कौन जानता है? मैं गोविंदा की वाइफ हूं। पिछले 36 साल से हूं और वो अब आई है। हम अपनी लाइफ में बहुत खुश हैं और मैं इतनी बिजी हूं कि ऐसे लोगों की तरफ देखने का वक्त ही नहीं है।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3zoIURi
via IFTTT

No comments:

Post a Comment