Sunday, September 19, 2021

OTT पर आएगी राजकुमार राव-कृति सैनन की 'हम दो हमारे दो', जमेगा 'बरेली की बर्फी' वाला रंग?

बॉलिवुड ऐक्टर () और () स्टारर 'हम दो हमारे दो' फिल्म (Hum Do Hamare Do) के रिलीज का फैन्स काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में राजकुमार राव और कृति सेनन के अलावा (Paresh Rawal) और (Ratna Pathak Shah) भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे। देश में बढ़ते हुए कोविड मामलों को देखते हुए फिल्म को थिएटर में रिलीज नहीं किया गया था। अब मेकर्स इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का मन बना रहे हैं। कृति सेनन और राज कुमार राव की फिल्म ओटीटी पर होगी रिलीज Peepingmoon.com के मुताबिक निर्माता दिनेश विजन ने 'हम दो हमारे दो' की रिलीज के लिए ओटीटी प्लेटफार्म चुन लिया गया है। मीडिया रिपोर्टों में यह भी खुलासा किया गया है कि यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। हालांकि फिल्म की टीम ने अभी तक इसकी रिलीज को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में जो भी फिल्म रिलीज हुई है जैसे 'बेल बॉटम', 'चेहरे' और 'थलाइवी' जैसी फिल्मों को थिएटर में रिलीज किया गया था लेकिन वह अपनी लागत वसूल नहीं कर पाई। कृति सेनन ने साल 2014 में टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलिवुड में डेब्यू की थीं। इसके बाद कृति ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। जैसे 'बरेली की बर्फी', 'लुका चुप्पी', 'दिलवाले', 'हाउसफुल 4' फिल्मों का हिस्सा रही हैं। हाल ही में कृति 'मिमी' फिल्म में नजर आई थीं। जिसमें वह एक सरोगेट मां की भूमिका निभाई थी। फिल्म की पूरी कहानी सरोगेट मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे माता-पिता द्वारा बच्चे को लेने से मना करने के बाद बच्चे की परवरिश खुद करनी पड़ती है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3tQh7bc
via IFTTT

No comments:

Post a Comment