एक समय पर बॉलिवुड में अपनी खूबसूरती से धूम मचा देने वाली ऐक्ट्रेस संगीता बिजलानी पिछले काफी समय से ऐक्टिंग से दूर हैं। आज भी संगीता बिजलानी और सलमान खान के साथ अफेयर की चर्चा की जाती है। हाल में हमारे सहयोगी ETimes के साथ संगीता ने अपने फिल्मी करियर और सलमान के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है।संगीता बिजलानी का लंबे समय तक सलमान खान के साथ अफेयर रहा था। संगीता बिजलानी आज भी खुलकर सलमान के साथ अपने पुराने रिलेशनशिप पर बात करती हैं और दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती है।

एक समय पर बॉलिवुड में अपनी खूबसूरती से धूम मचा देने वाली ऐक्ट्रेस संगीता बिजलानी पिछले काफी समय से ऐक्टिंग से दूर हैं। आज भी संगीता बिजलानी और सलमान खान के साथ अफेयर की चर्चा की जाती है। हाल में हमारे सहयोगी ETimes के साथ संगीता ने अपने फिल्मी करियर और सलमान के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है।
एक दशक तक चला था संगीता और सलमान का अफेयर

संगीता बिजलानी और सलमान खान का अफेयर 10 साल से भी ज्यादा समय तक चला था। दोनों का यह प्यार शादी तक भी पहुंच गया था मगर आखिरी समय पर यह शादी कैंसल हो गई। बाद में संगीता बिजलानी ने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी कर ली थी। हालांकि इनकी शादी भी लंबी नहीं चली और 2010 में दोनों अलग हो गए।
मिस इंडिया थीं संगीता, बॉलिवुड में कहते थे सब 'बिजली'

संगीता बिजलानी ने साल 1980 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था। हालांकि उन्होंने केवल 15-16 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। संगीता को केवल 15 साल की उम्र में ही फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे थे। शुरूआती दिनों में संगीता बिजलानी बॉलिवुड मॉडलिंग की दुनिया में बिजली के नाम से मशहूर थीं।
1988 में किया था संगीता बिजलानी ने डेब्यू

संगीता बिजलानी ने सबसे पहले राजीव राय की फिल्म 'त्रिदेव' साइन की थी। मगर इससे पहले उनकी फिल्म कैदी और हथियार रिलीज हो गई। फिर भी संगीता बिजलानी को असली पहचान 'त्रिदेव' से ही मिली। इसके बाद संगीता बिजलानी ने लगभग 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अजहरुद्दीन के साथ शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली।
सलमान से अभी भी है दोस्ती और घरेलू संबंध

जब भी संगीता बिजलानी से उनके और सलमान के संबंधों के बारे में पूछा जाता है तो वह बताती हैं कि अभी भी उनकी दोस्ती कायम है। उन्होंने कहा, 'यह अच्छी बात है कि जिन लोगों को आप हमेशा से जानते हैं उनके दोस्त बने रहैं। दोस्ती की है... निभानी तो पड़ेगी।' संगीता ने बताया कि सलमान के अलावा वह गुजरे जमाने की ऐक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ भी लगातार टच में रही हैं।
फिल्मों में वापस आएंगी संगीता?

संगीता बिजलानी ने कहा है कि वह अपने ऐक्टिंग छोड़ने के फैसले से काफी खुश हैं। उनके पास अभी भी काफी ऑफर्स आते हैं मगर वह इनके लिए इनकार कर देती हैं। दोबारा ऐक्टिंग में आने के सवाल पर संगीता ने कहा कि अगर उन्हें कोई बेहद सेंसिटिव और अच्छा किरदार मिलता है तो वह किसी फिल्म या वेब सीरीज में काम करने से इनकार भी नहीं करेंगी। हाल में संगीता अपने को-स्टार रहे जैकी श्रॉफ के साथ डांस रिऐलिटी शो सुपर डांसर 4 में भी नजर आई थीं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3EyF23S
via IFTTT
No comments:
Post a Comment