Monday, September 20, 2021

Kareena Kapoor Khan के बर्थडे पर Kangana Ranaut ने लिखा स्पेशल नोट, यूं की तारीफ

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) 21 सितंबर को 41वां बर्थडे (Kareena Kapoor birthday) मना रही हैं। इस मौके पर जहां फैन्स से लेकर सिलेब्रिटीज तक ऐक्ट्रेस को जमकर विशेज दे रहे हैं, वहीं कंगना रनौत () ने भी उन्हें विश किया है। बता दें कि बीते साल कंगना रनौत की टीम ने नेपोटिजम को लेकर करीना की खिंचाई की थी और लोगों को 'संभलकर अपना हीरो चुनने' की सलाह दी थी। और अब कंगना ने करीना को बर्थडे विश किया है। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम (Kangana Ranaut Instagram) स्टोरी पर करीना की तस्वीरों का कोलाज शेयर कर लिखा है, 'सबसे गॉरजस करीना कपूर खान को हैपी बर्थडे।' इसके साथ कंगना ने हार्ट इमोजी भी बनाया है। बता दें कि कंगना रनौत और करीना कपूर हाल ही फिल्म '' को लेकर चर्चा में थीं। कहा जा रहा था फिल्म में सीता के रोल के लिए मेकर्स ने करीना कपूर और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को अप्रोच किया है। लेकिन फिल्म के स्क्रीनप्ले राइटर मनोज मुंतशिर ने एक इंटरव्यू में इसका खंडन किया। उन्होंने कहा कि कंगना ही सीता के रोल के लिए पहली पसंद थीं। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही आमिर खान (Aamir Khan) के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। इस वक्त वह पति सैफ अली खान और बच्चों- जेह और तैमूर के साथ मालदीव में हैं। करीना वहां बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए गई हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3zrMHgz
via IFTTT

No comments:

Post a Comment