आलिया भट्ट (Alia Bhatt bridal look) पिछले काफी समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर दुल्हन बनी नजर आ रही हैं और फैन्स उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे। लाल लहंगे में आलिया परफेक्ट दुल्हन दिख रही हैं। हालांकि, आलिया भट्टी की इस लेटेस्ट तस्वीर को बॉलिवुड के फेवरेट स्टाइलिस्ट अमित पटेल ने शेयर किया है। लाल लहंगे, लाल चूड़ियों और हेवी जूलरी के साथ-साथ आलिया ने कलीरा भी पहन रखा है। हालांकि, आलिया ने यह फोटोशूट एक फैशन ब्रैंड के लिए कराया है। आलिया की यह तस्वीर उनके उसी ऐड का हिस्सा है, जिसमें उनके डायलॉग 'क्यों सिर्फ कन्यादान, नया आइडिया कन्यामान' पर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया था। कई लोगों ने इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया और कॉमेंट कर नाराजगी जाहिर की। बता दें कि आलिया और रणबीर कपूर की शादी की चर्चा इस वक्त जोरों पर है। लगातार खबरें आ रही हैं कि घरवाले इनकी शादी की तैयारियों में जुटे हैं। हाल ही में नीतू कपूर के साथ आलिया भट्ट अपने नए आशियाने कृष्णा राज बंगले पर चल रहे रेनोवेशन का काम देखने पहुंची थीं, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वह शादी के बाद रणबीर के साथ वहीं रहेंगी। पिछले दिनों रणबीर कपूर आलिया भट्ट की फैमिली के साथ इंजॉय करते नजर आए थे। मौका था महेश भट्ट के बर्थडे का, जहां रणबीर कपूर भी पहुंचे थे। आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ वाली तस्वीर भी शेयर की थी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3lPlIqC
via IFTTT
No comments:
Post a Comment