बॉलिवुड ऐक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) ने अपने दिन की शुरुआत पॉजिटिव पोस्ट से की है। ऐक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किताब के कुछ अंश शेयर किए हैं। इस पोस्ट के जरिए शिल्पा शेट्टी ने दबे शब्दों में बुरे फैसलों और जिंदगी की नई शुरुआत का जिक्र किया है। इस पोस्ट में इस बात का भी जिक्र है कि इंसान वापस जाकर अपने बुरे फैसले को बदल नहीं सकता है। शिल्पा ने जो किताब का अंश शेयर किया है वह कार्ल बार्ड ने लिखा है। शिल्पा शेट्टी ने दबे शब्दों में लिखा पति के लिए पोस्ट शिल्पा के इस पोस्ट में लिखा है,' हालांकि जिंदगी में लिए गए बुरे फैसले को वापस नहीं बदला जा सकता है। लेकिन व्यक्ति चाहे तो नई शुरुआत कर सकता है। कोई भी अभी से शुरू कर सकता है और एक नया अंत कर सकता है।' अपने पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पोर्नोग्राफी कॉन्टेंट बनाने वाले एक ऐप में पति का नाम आने के बाद शिल्पा काफी दुखी तो हैं। लेकिन इस मुश्किल की घड़ी में खुद को मजबूत बनाए हुए हैं। शिल्पा शेट्टी का यह पोस्ट बिना कुछ कहे भी काफी कुछ कह रही है और एक हद तक शिल्पा शेट्टी के दिमाग में क्या चल रहा है इस बात का भी संकेत दे रही है। बता दें कि ऐक्ट्रेस हाल ही में वैष्णो देवी से लौटीं है। वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान शिल्पा की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इस धार्मिक यात्रा में उनकी दोस्त भी उनके साथ नजर आई थीं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने मुंबई पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है। जिसमें उन्होंने कहा,' पति के पोर्नोग्राफी कॉन्टेंट ऐप में शामिल होने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आगे कहा कि वह अपने काम में बहुत व्यस्त थीं।' शिल्पा शेट्टी की एक करीबी दोस्त ने बताया कि शिल्पा चाहती हैं कि उनके बच्चे एक नॉर्मल जिंदगी जिएं। पिता के काम का असर बच्चों पर नहीं पड़ने देना चाहती हैं। इसलिए उन्होंने बच्चों से कहा है कि उनके पिता बिजनस के काम से बाहर गए हुए हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3EF3yR1
via IFTTT
No comments:
Post a Comment