Saturday, September 18, 2021

इमरान हाशमी ने 'टाइगर 3' के लिए खूब बहाया पसीना, वीडियो शेयर कर दिखाए 'फौलादी' मसल्स

बॉलिवुड ऐक्टर इमरान हाशमी (Imran Hashmi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इमरान जिम में खूब पसीना बहाते दिख रहे हैं। वीडियो में इमरान का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है। इमरान हाशमी हाल ही में फिल्म चेहरे में नजर आए थे। इमरान हाशमी ने वर्कआउट करते हुए शेयर किया वीडियो इस फिल्म में इमरान खान के साथ अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। ऐक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह हैवीवेट उठाते हुए नजर आ रहे हैं। ऐक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,'डियर फैट, मरने के लिए तैयार हो जाओ।' इमरान के इस वीडियो पर डायरेक्टर मोहित सूरी ने भी कॉमेन्ट किया है। मोहित ने कॉमेन्ट करते हुए लिखा,' टाइगर इसी तरह आगे बढ़ते रहो।' मोहित सूरी के इस कॉमेन्ट के बाद लगभग यह कन्फर्म हो गया है कि इमरान 'टाइगर 3' में अहम भूमिका में दिखेंगे। इमरान के इस वीडियो फैन्स खूब रिएक्शन दे रहे हैं। इमरान का यह वीडियो फैन्स को इतना ज्यादा अच्छा लग रहा है जिसकी वजह से वीडियो पर खबर लिखे जाने तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3hI6gLm
via IFTTT

No comments:

Post a Comment