ऐक्टर रितिक रोशन () की गिनती बॉलिवुड के टॉप ऐक्टर्स में होती है और उनकी कमाई भी करोड़ों में हैं। फैन्स और अन्य लोग सोचते होंगे कि रितिक करोड़ों में कमाते हैं तो खुद के आलीशान और लग्जरी घर में रहते होंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। रितिक रोशन ने हाल ही सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया, उसमें इसका खुलासा हुआ। दरअसल रितिक ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम (Hrithik Roshan Instagram) अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह ब्रेकफस्ट टेबल पर बैठे नजर आ रहे हैं और उनकी मॉम बालकनी में खड़ी हैं। तस्वीर के साथ रितिक ने लिखा, 'मॉम के साथ एक आलस भरी ब्रेकफस्ट डेट पर।' जहां इस तस्वीर पर फैन्स खूब प्यार बरसा रहे हैं, वहीं एक यूजर की नजर रितिक के घर की दीवार में आई सीलन पर चली गई। यूजर ने इस तस्वीर पर कॉमेंट किया, 'गौर से देखिए रितिक रोशन के घर में सीलन।' रितिक ने यह कॉमेंट पढ़कर जो जवाब दिया, उसने फैन्स का दिल जीत लिया। रितिक ने जवाब में लिखा, 'फिलहाल घर भी किराए पर है। अपना घर ले रहा हूं बहुत जल्द।' इसके बाद एक और कॉमेंट में रितिक ने लिखा, 'और सीलन नहीं होगा तो सीलन को ठीक करने का मजा कैसे आएगा भाई?' रितिक रोशन के इस कॉमेंट पर फैन्स अपना दिल हार बैठे और जमकर तारीफें कर रहे हैं। प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो रितिक साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। वह अब अपनी फ्रेंचाइजी की फिल्म 'कृष 4' (Krrish 4) की तैयारी कर रहे हैं, जिसे उनके पापा राकेश रोशन डायरेक्ट करेंगे।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2XmErkz
via IFTTT
No comments:
Post a Comment