बॉलिवुड ऐक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) अपने बीमार पिता से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे। जब पिता की हेल्थ की जानकारी लेने के लिए बात की गई तो मनोज ने अपने पिता की हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए कहा,' बीमारियां सभी बुढ़ापे से संबंधित हैं। वह एक दिन स्थिर है अगले दिन अस्थिर हो जाते हैं। हम केवल इंतजार कर सकते हैं और देख सकते हैं।' मनोज का कहना है कि मृत्यु ही अंतिम सत्य है, बाकी सब कुछ मोह माया है। मनोज अपने पिता के हेल्थ पर लगातार नजर रखे हुए हैं। और उम्मीद है कि उनके पिता जल्द ही ठीक हो जाएंगे। इसी साल जून के महीने में मनोज बाजपेयी को जब अपने पिता की बीमारी की खबर मिली थी तो वह उनसे मिलने बिहार के बेतिया पहुंच गए थे। उस उनके साथ उनकी पत्नी नेहा और बेटी भी थीं। मनोज कहते हैं, 'मैं अपने माता-पिता दोनों के बहुत करीब हूं। उन्होंने मेरा नाम अपने पसंदीदा ऐक्टर मनोज कुमार के नाम पर रखा। मेरे पिता को मुझे और मेरे भाई-बहनों को बुनियादी शिक्षा दिलाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। मैंने बचपन से ही अभिनेता बनने का सपना देखा था। मेरे पिता ने मेरे सपने में मेरा साथ दिया। इसी तरह बेतिया के एक लड़के का फिल्म इंडस्ट्री से कोई संबंध नहीं था, उसने सिनेमा में कदम रखने की हिम्मत की।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Xxlqw4
via IFTTT
No comments:
Post a Comment