मलाइका अरोड़ा () और अर्जुन कपूर () बी-टाउन के मशहूर लव बर्ड्स में से एक हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका को लेट नाइड डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। दोनों स्टार्स COVID-19 का प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दोनों फेस मास्क लगाए हुए थे। अर्जुन और मलाइका को मुंबई के एक रेस्तरां से बाहर निकलते हुए देखा गया। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने साल 2019 में अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। मलाइका और अर्जुन अक्सर अफने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने वैकेशन एन्जॉय करते हुए खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए रहते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन अक्सर एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद की जाती है। और इसी का नतीजा है कि दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर को आखिरी बार सैफ अली खान, यामी गौतम और जैकलीन फर्नांडिस के साथ हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत पुलिस' में देखा गया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/39h1cJt
via IFTTT
No comments:
Post a Comment