बॉलिवुड ऐक्टर (Aamir Khan) ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) का लद्दाख का शूटिंग शेड्यूल पूरा किया है। अब आमिर खान गुरुवार को मुंबई में अपनी बेटी (Ira Khan) के साथ स्पॉट हुए। इस दौरान पिता और बेटी ( and Photo) को पपाराजियों ने अपने कैमरे में कैद किया। आमिर खान अपनी बेटी आइरा खान के साथ मुंबई में एक पॉप्युलर रेस्ट्रॉन्ट में डिनर करने गए थे। इसके बाद वह दोनों रेस्ट्रॉन्ट के बाहर नजर आए। आमिर खान ने टी-शर्ट और पैंट पहनी रखी थी। वहीं, आइरा खान ने टॉप और ट्राउजर पहना हुआ था। इसके अलावा दोनों ने मास्क पहना रखा था। दोनों ने पपाराजियों को पोज दिए और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आमिर खान की बेटी आइरा खान ने भले ही फिल्मी दुनिया में कदम न रखा हो लेकिन सोशल मीडिया पर उनका जलवा कायम है। वह आए दिन अपने और बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी आइरा खान हैं। फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की बात करें तो यह हॉलिवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' का ऑफिशल रीमेक है। इसमें आमिर खान के अलावा करीना कपूर, नागा चैतन्य और मोना सिंह मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होने के लिए तैयार है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2XAPOpB
via IFTTT
No comments:
Post a Comment