Friday, September 17, 2021

करीना कपूर का Beach पर ग्लैमरस अंदाज, तस्वीर शेयर कर बोलीं- मेरा बच्चा कहां है?

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) का अंदाज ही उन्हें बाकी ऐक्ट्रेसस से अलग बनाता है। बीते गुरुवार के दिन करीना को अपने पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों जेह और तैमूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। अब करीना ने खूबसूरत समुद्र बीच के किनारे बैठकर सेल्फी शेयर की हैं। जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने लायक है। करीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक सेल्फी शेयर की हैं। जिसमें वह खूबसूरत बीच के किनारे बैठी नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने कैप्शन में लिखा,'स्वीट ड्रीम्स।' करीना ने अपनी एक और तस्वीर शेयर की हैं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, मेरा बच्चा कहां है? करीना कपूर ने अभी तक अपने वेकेशन की खूबसूरत लोकेशन के नाम का खुलासा नहीं किया है। इससे पहले अगस्त में बेबो अपने पति सैफ अली खान और दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ सैफ का 51 वां जन्मदिन मनाने के लिए मालदीव गई हुई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर की अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' है। फिल्म में करीना आमिर खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। आमिर और करीना की साथ में यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले करीना को आमिर के साथ '3 इडियट्स' में स्क्रीन स्पेस शेयर करती नजर आई थीं। फिल्म में मोना सिंह भी नजर आएंगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3lBbkCs
via IFTTT

No comments:

Post a Comment