Friday, September 17, 2021

Arshad Warsi ने बनाई तगड़ी बॉडी, ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान फैन बोला- ऐसी तो जॉन सीना की भी नहीं

ऐक्टर अरशद वारसी (Arshad Warsi) ने सोशल मीडिया पर हाल ही अपने ट्रांसफॉर्मेशन की एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसने फैन्स के होश उड़ा दिए हैं। फैन्स का कहना है कि ऐसी बॉडी तो जॉन सीना () की भी नहीं है। दरअसल अरशद वारसी इन दिनों अपनी एक फिल्म की तैयारियों में बिजी हैं। इस फिल्म के लिए अरशद वारसी ने खुद को पूरी तरह से बदल लिया है। अरशद वारसी ने अपने इंस्टग्राम (Arshad Warsi Instagram) अकाउंट पर दो तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है। एक तस्वीर में वह स्लिम अवतार में नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वह काफी हट्टे-कट्टे दिख रहे हैं। अरशद के इस बीफ्ड अप लुक को देख फैन्स के साथ-साथ रणवीर सिंह भी हैरान रह गए। अरशद की इस तस्वीर पर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने कॉमेंट किया, 'Come onnnnn get ittttt. शेयर की गई तस्वीर के साथ अरशद वारसी ने कैप्शन में लिखा है, 'अभी लंबा जाना है। अपने अगले प्रॉजेक्ट के लिए शेप में आ रहा हूं।' 'ऐसी बॉडी तो जॉन सीना की भी नहीं सर' अरशद के इस ट्रांसफॉर्मेशन को देख हैरान फैन्स तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक फैन ने लिखा है, 'ऐसी बॉडी तो जॉन सीना की भी नहीं है सर जी।' एक अन्य फैन ने लिखा है, 'असुर कहां है?' वहीं कुछ फैन्स का कहना है कि अरशद वारसी का यह लुक उनकी वेब सीरीज 'असुर' के दूसरे सीजन के लिए है। 'बच्चन पांडे' में नजर आएंगे अरशद वारसी खुद अरशद वारसी ने भी अपने इस नए प्रॉजेक्ट के बारे में कुछ जानकारी नहीं दी है। हालांकि कुछ वक्त पहले ही उन्होंने फिल्म 'बच्चन पांडे' की शूटिंग पूरी की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और कृति सेनन के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, बॉबी देओल, प्रतीक बब्बर और पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। 'बच्चन पांडे' 26 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ClAmfK
via IFTTT

No comments:

Post a Comment