Friday, September 17, 2021

कोविड से जंग में पुलिस की मदद को आगे आए सुनील शेट्टी, बांटे 800 एयर प्यूरीफायर

कोविड (Covid-19) से जंग में पुलिस की मदद के लिए बॉलिवुड ऐक्टर सुनील शेट्टी () ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। मुंबई के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 800 एयर प्यूरीफायर बांटे गए हैं। इन एयर प्यूरीफायर को विभिन्न पुलिस स्टेशनों में लगाए जाएंगे ताकि COVID-19 के वायरस से लड़ने में मदद करें। सुनील शेट्टी जो चैरिटी करने में काफी ऐक्टिव रहते हैं। हाल ही में मुंबई कॉमिशनर ऑफ पुलिस हेमंत नागराले के साथ स्पॉट किया गया। हेमंत नागराले ने कहा,' कोविड मामलें अचानक बढ़ने के कारण इसे कंट्रोल करने के लिए सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से किया जा रहा है। ऐसे समय में सुनील शेट्टी का सपोर्ट सच में काबिले तारीफ है। सुनील शेट्टी बॉलीवुड के सबसे फिट ऐक्टरों में से एक हैं। हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' से खास बातचीत करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा था,'मेरे लिए भी फिटनेस सबसे ज्यादा जरूरी चीज है। मेरी फिटनेस की वजह से मुझे फिल्में मिलीं। अपने शरीर और अपने ऐक्शन सीन की वजह से मैं ऐक्शन हीरो बन गया। इसलिए मेरे पास इसे भूलने का कोई तरीका ही नहीं है। अगर मैं हमेशा के लिए लोगों के दिल और दिमाग में रहता हूं तो लोग यही कहेंगे कि वाह क्या बॉडी है इस आदमी की।' सुनील शेट्टी ने कहा,'लोगों को दिखाना चाहता हूं कि मैं 60 साल का सबसे दुबला और सबसे फिट ऐक्टर हूं। मैं लोगों को बताना चाहता हूं कि यदि आप फोकस हैं तो दुनिया में ऐसी कोई चीज नहीं हो जो आप हासिल नहीं कर सकते हैं। मैं यही साबित करना चाहता हूं कि उम्र बस एक नंबर है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी को आखिरी बार संजय गुप्ता की 'मुंबई सागा' में देखा गया था। जिसमें जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3zmsU27
via IFTTT

No comments:

Post a Comment