Monday, July 5, 2021

फिर धमाल मचाने को तैयार है गोविंदा और रवीना टंडन की सुपरहिट जोड़ी

में कुछ ऐक्टर्स की जोड़ियों ने खूब सुपरहिट फिल्में दी हैं। ऐसी एक जोड़ी (Govinda) और (Raveena Tandon) की रही है। गोविंदा और रवीना ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में (Govinda Films) दी हैं। अब यह जोड़ी एक बार फिर एक प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाली हैं। हालांकि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि यह कोई फिल्म होगी या कुछ और मगर रवीना ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में बताया है। रविवार को रवीना टंडन ने गोविंदा के साथ अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रवीना ने लिखा, 'द ग्रैंड रीयूनियन। फिर एक साथ स्क्रीन पर आने को तैयार। कब? कहां? कैसे? जल्द ही #किसीडिस्कोमेंजाएं'। देखें, गोविंदा और रवीना की सेल्फी: बता दें कि इससे पहले गोविंदा और रवीना टंडन ने साथ में दूल्हे राजा, राजाजी, अनाड़ी नंबर 1, बड़े मियां छोटे मियां, परदेसी बाबू, अंखियों से गोली मारे, वाह तेरा क्या कहना और सेंडविच जैसी कई कॉमिडी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रवीना टंडन जल्द ही यश और संजय दत्त स्टारर फिल्म 'केजीए: चैप्टर 2' में नजर आने वाली हैं। गोविंदा ने पिछले काफी समय से कोई फिल्म नहीं की है और उनकी अगली फिल्म का इंतजार है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3dFC9Cf
via IFTTT

No comments:

Post a Comment