Tuesday, July 6, 2021

आखिर साथ छोड़ गए दिलीप कुमार, 98 साल की उम्र में निधन

के सबसे चहेते और उम्दा कलाकार रहे का बुधवार 7 जुलाई 2021 को सुबह निधन हो गया। वह 98 साल के थे और पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। दिलीप कुमार के डॉक्टर जलील पारकर ने इस खबर को कन्फर्म किया है। दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार आज मुंबई के सांताक्रूज कब्रिस्तान में किया जाएगा। दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान था और उनका जन्म अविभाजित भारत के पेशावर में 11 दिसंबर 1922 को हुआ था। उन्होंने साल 1944 में फिल्म 'ज्वार भाटा' से बॉलिवुड डेब्यू किया था। इसके बाद दिलीप कुमार बॉलिवुड के पहले सुपरस्टार बने और उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3jQf9og
via IFTTT

No comments:

Post a Comment