बॉलिवुड ऐक्ट्रेस () फिल्मों में बहुत ऐक्टिव नहीं है मगर सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुष्मिता ने एक दिन पहले ही इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन किया और इसमें उन्होंने बताया कि उन्हें एक खास अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस सेशन में सुष्मिता के साथ उनकी दोनों बेटियां रिनी और अलिशा के साथ उनके बॉयफ्रेंड () भी मौजूद थे। वीडियो के बीच में ही सुष्मिता ने फैन्स को बताया कि किस तरह रोहमन ने गलती से अपने कुछ बाल शेव कर लिये। सुष्मिता ने बताया कि एक दिन पहले ही उन्हें वर्चुअली इस अवॉर्ड से नवाजा गया है। यह एक नैशनल अवॉर्ड है जिसका नाम 'चैंपियन ऑफ चेंज' है। यह अवॉर्ड सुष्मिता को सोशल वेलफेयर और महिला सशक्तिकरण के लिए दिया गया है। सुष्मिता ने यह भी कहा कि उनके पिता को इस अवॉर्ड के लिए अपनी बेटी पर बहुत गर्व होगा क्योंकि उन्होंने भी काफी सालों तक इंडियन एयरफोर्स में देश की सेवा की है। इसी बीच सुष्मिता ने स्क्रीन पर रोहमन शॉल को बुलाया जिसमें रोहमन ने अपनी साइड को हाथ से कवर कर रखा था। तब सुष्मिता ने बताया कि किस तरह शेव करते हुए रोहमन ने गलती से अपने कलम के बाल भी उड़ा दिए। हालांकि बाद में रोहमन ने हाथ हटाकर दिखाया कि बाल गलती से हटाने के बाद वह कैसे लग रहे हैं। देखें, सुष्मिता का पूरा वीडियो: बता दें कि सुष्मिता पिछली बार अपनी वेब सीरीज 'आर्या' में दिखाई दी थीं। अब इस सीरीज के दूसरे सीजन का इंतजार किया जा रहा है। सुष्मिता ने बताया है कि उन्होंने इसके दूसरे सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है और जल्द ही इसे रिलीज किया जाएगा। सुष्मिता ने 'आर्या' के जरिए कई सालों बाद ऐक्टिंग में वापसी की थी और इस सीरीज को काफी पसंद भी किया गया था।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mYcBEa
via IFTTT
No comments:
Post a Comment