और इंडिया के सबसे स्वीट सिलेब्रिटी कपल्स में से एक हैं। दोनों की अच्छी खासी फैन-फॉलोइंग है और इनके बीच की बॉन्डिंग पर सभी फिदा हो जाते हैं। अब अनुष्का ने विराट के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो आते ही फैन्स के बीच जबरदस्त वायरल हो गया है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा विराट कोहली को पकड़ कर उठा देती हैं। अनुष्का और विराट का यह वीडियो एक पुराने ऐड शूट का है। इस वीडियो में अनुष्का शर्मा विराट को पकड़कर उठाती हैं तो विराट के मुंह से भी निकल जाता है- ओ तेरी! वीडियो में अनुष्का ऐसा एक बार नहीं बल्कि 2 बार करती हैं और उसके बाद खुशी से अपने हाथ उठा देती हैं। देखें, अनुष्का का वीडियो: अनुष्का के यह वीडियो पोस्ट करने के बाद वह लगातार ट्विट पर ट्रेंड होने लगीं और लोग इस कपल की तारीफ में खूब ट्वीट कर रहे हैं। देखें, फैन्स के अनुष्का-विराट पर ट्वीट्स: बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली 11 जनवरी 2021 को ही अपनी बेटी वामिका के पैरंट्स बने थे। इसके बाद से ही यह कपल लगातार चर्चा में बना हुआ है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा पिछली बार फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ नजर आई थीं। इसके बाद से उन्होंने अपनी किसी भी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2PAh2sy
via IFTTT
No comments:
Post a Comment