Saturday, April 17, 2021

VIDEO: टाइगर श्रॉफ का जबरदस्त हाई जंप, क्रिकेटर श्रेयस अय्यर को किया है चैलेंज

बॉलिवुड ऐक्टर टाइगर श्राफ () का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह स्टंट करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में टाइगर श्राफ 153 ऊंची छलांग पर लगाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के जरिए टाइगर ने इंडियन क्रिकेट टीम के बॉलर श्रेयस अय्यर को एक चैलेंज दिया है। जिसे श्रेयस अय्यर ने स्वीकार करते हुए हां बोला है। टाइगर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, श्रेयस ब्रो फॉर यू। टाइगर (Tiger Shroff) और श्रेयस के फैन इस वीडियो को देखकर काफी खुश है और सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल कर रहे हैं। श्रेयस ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, मैं यह वीडियो देखकर बहुत खुश हो गया। मैं जल्द ही वापस आकर आपके इस चैलेंज को स्वीकार करता हूं भाई। टाइगर के इस वीडियो पर फैन्स से लेकर सेलेब्स तक खूब कमेंट कर रहे हैं। टाइगर की मां आयशा श्राफ ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, यह दीवाना है। टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के सबसे फीट सितारों में से एक हैं। टाइगर ऐसे स्टार में से हैं जो अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह अपनी फिल्म की शूटिंग के साथ ज्यादा से ज्यादा समय वर्कआउट में देते हैं। टाइगर की साल 2021 में एक के बाद एक फिल्म आने वाली है। हीरोपंती 2 , बाघी 4 और गणपत की शूटिंग पूरी हो चुकी है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2RLQIwl
via IFTTT

No comments:

Post a Comment