कोरोना वायरस की भारत में इस समय दूसरी लहर चल रही है। इस लहर में फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी चपेट में आ चुके हैं। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भी कोरोना की चपेट में आ गई है और इस जानलेवा वायरस के कारण फेमस गीतकार का 19 अप्रैल 2021 को निधन हो गया। भोजपुरी के सुपरस्टार खुद श्याम देहाती के बहुत नजदीकी थे। अब खेसारी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए रो दिए। श्याम देहाती ने भोजपुरी फिल्मों के बहुत से सुपरहिट गानों को लिखा था। खेसारी ने बताया है कि बहुत कोशिश करने के बाद भी श्याम को बिहार से लेकर यूपी तक आईसीयू और हॉस्पिटल की सुविधा नही मिली। खेसारी का ये वीडियो रुला देगा: हालांकि खेसारी का यह वीडियो इमोशनल है मगर उन्होंने साफ बता दिया है कि वह श्याम देहाती के कोरोना पॉजिटिव पत्नी और बेटे को बचाने के लिए जी जान लगा देंगे। इससे पहले आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2QIPcdx
via IFTTT
No comments:
Post a Comment