Saturday, April 17, 2021

VIDEO: रिया चक्रवर्ती एयरपोर्ट पर दिखीं, झुंझलाकर बोलीं- यहां तो रुकना ही पड़ेगा

बॉलिवुड ऐक्टर पिछले साल के निधन के बाद से काफी खबरों में रही थीं। इस समय जमानत पर बाहर हैं और हाल में वह मुंबई से बाहर जाती एयरपोर्ट पर देखी गईं। इस दौरान रिया चक्रवर्ती की तस्वीरें लेने के लिए काफी फटॉग्रफर्स उनके पीछे दिखाई दिए। रिया मास्क और फेस शील्ड लगाए हुए थीं पर वह पपराजी को पोज देने के लिए नहीं रुकीं। रिया चक्रवर्ती के कार से उतरने के बाद फटॉग्रफर्स लगातार उनके साथ एयरपोर्ट के एंट्रेंस तक पहुंच गए। जब फटॉग्रफर्स ने रिया से रुकने और पोज देने के लिए कहा तो रिया ने केवल उनकी तरफ हाथ हिला दिया। एयरपोर्ट के एंट्रेस पर एक बार फिर रिया से रुकने को कहा गया तो रिया ने कुछ झुंझलाकर जवाब दिया, 'यहां तो रुकना ही था।' देखें, पूरा वीडियो: बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स के ऐंगल से जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई को पिछले साल गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद रिया को अक्टूबर में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इस मामले में एनसीबी ने रिया और उनके भाई शौविक सहित 33 लोगों को आरोपी बनाते हुए चार्जशीट दाखिल की है। रिया जल्द ही फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगी। रूमी जाफरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े कलाकार हैं। वैसे यह फिल्म 9 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी मगर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते इसकी रिलीज को टाल दिया गया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3mWVd2h
via IFTTT

No comments:

Post a Comment