ऐक्ट्रेस (Janhvi Kapoor) अपनी पिछली रिलीज फिल्म 'रूही' में अपनी ऐक्टिंग और डांसिंग स्किल्स तो सबको दिखा ही चुकी हैं। अब जान्हवी के सोशल मीडिया पर आने वाले वीडियोज भी फैन्स के बीच में काफी पॉप्युलर होने लगे हैं। कुछ दिन पहले ही जान्हवी ने अपने दोस्तों के साथ एक डांस वीडियो () सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अब उन्होंने अपनी फिटनेस ट्रेनर के साथ एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जान्हवी कपूर अपनी फिटनेस ट्रेनर के साथ पूलसाइड पर कार्डी बी के गाने 'अप' पर गजब के डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए जान्हवी ने लिखा, 'फिल्मफेयर का स्टेज मिस कर रही हूं इसलिए अभी पूलसाइड पर ही करना पड़ेगा।' देखें, जान्हवी का धमाकेदार वीडियो: इससे पहले जान्हवी कपूर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 तस्वीरें शेयर की थी। इनमें भी वह अपनी पर्सनल फिटनेस ट्रेनर और दोस्त नम्रता पुरोहित के साथ मस्ती करते नजर आ रही थीं। ये तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से बॉलिवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में दिखाई दी थीं। आखिरी बार फिल्म 'रूही' में नजर आई थीं। अब जान्हवी कपूर 'गुड लक जेरी', 'दोस्ताना 2' जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2P0OpnT
via IFTTT
No comments:
Post a Comment