Friday, April 9, 2021

The Big Bull: अभिषेक बच्चन की ऐक्टिंग को बताया 'थर्ड रेट', ऐक्‍टर ने ट्रोल को दिया झन्नाटेदार जवाब

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की फिल्म 'द बिग बुल' (The Big Bull) ओटीटी प्लैटफॉर्म पर ऑनलाइन रिलीज कर दी गई है। इस फिल्म को अभी तक ऑडियंस और क्रिटिक्स का पॉजिटिव रिव्यू ही मिल रहा है। हालांकि कुछ लोग इस फिल्म के लिए काफी निगेटिव भी लिख रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने फिल्म में अभिषेक बच्चन की ऐक्टिंग (Abhishek Bachchan Trolled) को थर्ड रेट' बताया है। इसका अभिषेक ने भी बहुत जोरदार जवाब दिया है। अभिषेक की ऐक्टिंग को बताया थर्ड रेटदरअसल गुरुवार 8 अप्रैल को फिल्म रिलीज होने के बाद एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हमेशा की तरह अभिषेक बच्चन ने अपनी कथित थर्ड रेट ऐक्टिंग से इस बेकार लिखी हुई और बुरी तरह फिल्माई हुई फिल्म में निराश नहीं किया। प्रतीक गांधी की स्कैम 1992 इससे बहुत बेहतर थी।' मूवी रिव्‍यू: अभिषेक ने दिया झन्नाटेदार जवाब इस यूजर को जवाब देते हुए अभिषेक ने लिखा, 'हे मैन, जैसा कि मैंने आपको निराश नहीं किया है तो मैं खुश हूं। हमारी फिल्म को देखने का वक्त निकालने के लिए शुक्रिया।' बता दें कि अभिषेक ने फिल्म में शेयर दलाल हर्षद मेहता का किरदार निभाया है। इसी किरदार को हंसल मेहता के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज 'स्कैम 1992' में प्रतीक गांधी ने निभाया था और अब अभिषेक की तुलना प्रतीक से की जा रही है। अभिषेक के साथ और भी हैं कलाकार 'द बिग बुल' में अभिषेक के साथ इलियाना डिक्रूज, निकिता दत्ता, सौरभ शुक्ला और राम कपूर जैसे कलाकार भी हैं। कूकी गुलाटी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ऑनलाइन रिलीज की गई है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3muYlCz
via IFTTT

No comments:

Post a Comment