20 दिसंबर साल 2016 जब करीना कपूर खान () और सैफ अली खान के घर नए मेहमान तैमूर अली खान ने जन्म लिया था। तैमूर के जन्म के कुछ समय बाद ही उनकी फोटो और नाम की घोषणा सोशल मीडिया पर शेयर की गई थी। उस वक्त करीना और सैफ के बेटे के नाम को लेकर हंगामा भी हुआ था लेकिन इस बार करीना ने दूसरे बेटे के जन्म के बाद बॉलिवुड के यह पावर कपल काफी प्राइवेसी का ध्यान रखा है। न ही करीना और सैफ ने दूसरे बच्चे की फोटो शेयर की है और न ही नाम का खुलासा किया है। तैमूर अली खान के नाम से है बगीचा, लगे हैं 100 पेड़ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तैमूर अली खान के पास खुद की 1000 sq ft के बगीचे के मालिक है जिसमें 100 फल के पेड़ लगे हुए है। जब आप उस बगीचे के अंदर घुसेंगे तो वह उसकी एंट्री पर लगा बोर्ड पर 'तैमूर अली खान पटौदी फॉरेस्ट' का नाम लिखा है। आपको बता दें कि करीना कपूर खान की न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने तैमूर अली खान के पहले बर्थडे पर उन्हें यह जंगल गिफ्ट में दिया था। साथ ही उन्होंने इसकी फोटो भी शेयर की थी। यह फॉरेस्ट 1000 sq ft में फैला हुआ है और इसमें लगभग 100 पेड़ लगे हुए हैं। पेड़ अभी छोटे हैं। लेकिन आने वाले समय में यह विशाल जंगल होगा। इसमें 3 जामुन, 1 कटहल, 1 आंवला, 40 केले, 14 मोरिंगस, 1 कोकम, 1 पपीता, 5 सीताफल, 2 रामफल, 2 निम्बू के पेड़ लगे हुए हैं। इस बगीचे में 3 अलग-अलग प्रकार की देशी दालों और कई मिर्ची, अदरक, हल्दी और करी पत्ता के पेड़ भी लगाए गए हैं। साथ ही इसमें हरी पत्तेदार सब्जियां और गेंदा का फूल भी इसमें उगाए गए हैं।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3goT0eT
via IFTTT
No comments:
Post a Comment