Thursday, April 15, 2021

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बीच पहला KISS, घर से जाते हुए ऐक्टर ने मांगे थे 100 रुपए

आज सैफ अली खान (Saif ali khan) और करीना कपूर (Kareena Kapor) की जोड़ी बॉलिवुड की खूबसूरत जोड़ियों में से एक कही जाती है, लेकिन एक वक्त था जब सैफ का दिल केवल अमृता सिंह (Amrita singh) के लिए धड़कता था।

सैफ अली खान (Saif ali khan) और अमृता सिंह (Amrita singh) का प्यार पहली नजर वाला नहीं था। उनके रोमांस का वो किस्सा जब पहली बार दोनों ने एक-दूसरे को KISS किया था।


सैफ अली खान और अमृता सिंह के बीच पहला KISS, घर से जाते हुए ऐक्टर ने मांगे थे 100 रुपए

आज सैफ अली खान (Saif ali khan) और करीना कपूर (Kareena Kapor) की जोड़ी बॉलिवुड की खूबसूरत जोड़ियों में से एक कही जाती है, लेकिन एक वक्त था जब सैफ का दिल केवल अमृता सिंह (Amrita singh) के लिए धड़कता था।



तब स्टार थीं अमृता और स्ट्रगल कर रहे थे सैफ
तब स्टार थीं अमृता और स्ट्रगल कर रहे थे सैफ

उस वक्त फिल्मी दुनिया में पॉप्युलर रहीं अमृता सिंह के प्यार में सैफ दीवाने हो गए थे और अपनी पहली मुलाकात का किस्सा उन्होंने एक चैट शो पर खुद शेयर किया था। उस वक्त वह फिल्मों के लिए स्ट्रगल कर रहे थे और अमृता अच्छा-खासा नाम कमा चुकी थीं। तब एक ऐसा भी दिन था जब सैफ ने उनसे वापस घर जाने के लिए 100 रुपये मांगे थे और बदले में अमृता ने उन्हें अपनी कार ले जाने को कही थी।



अपने प्यार का पूरा किस्सा दोनों ने खुद सुनाया था
अपने प्यार का पूरा किस्सा दोनों ने खुद सुनाया था

तब अमृता काफी आउटस्पोकन, बिंदास हुआ करती थीं। वह उस वक्त फिल्म इंडस्ट्री में स्टार बन चुकी थीं और सैफ अपनी जगह बनाने के लिए स्ट्रगल में जुटे थे। साल 1999 में सिमी ग्रेवाल के चैट शो पर दोनों ने अपने प्यार का पूरा किस्सा खोलकर रख दिया था। सैफ इस इंटरव्यू में अपनी मुलाकात और प्यार का किस्सा सुनाते हुए काफी ब्लश कर रहे थे।



फोटोशूट पर हुई थी पहली मुलाकात
फोटोशूट पर हुई थी पहली मुलाकात

सैफ और अमृता की पहली मुलाकात राहुल रवैल की फिल्म के दौरान हुई थी, जिससे सैफ डेब्यू करने जा रहे थे। चूंकि राहुल और अमृता की अच्छी दोस्ती थी तो उन्होंने फिल्म के स्टारकास्ट सैफ के फोटोशूट के लिए अमृता को इन्वाइट किया था। उस वक्त सैफ सेट पर आनेवाले मेहमानों के साथ एक होस्ट की तरह व्यवहार कर रहे थे। फोटोशूट के दौरान सैफ ने अमृता के ऊपर हाथ रखा था और तभी अमृता ने उन्हें अच्छी तरह से नोटिस किया था। अमृता को लगने लगा था कि सैफ ने इस तरह हाथ रखकर हिम्मत वाला काम किया है।यह पहली नजर का प्यार नहीं था, लेकिन कुछ था कि दोनों एक-दूसरे की तरफ खिंचने से लगे थे।



सैफ उसी रात अमृता सिंह के घर पहुंच गए
सैफ उसी रात अमृता सिंह के घर पहुंच गए

हालांकि यह फोटोशूट तुरंत ही खत्म हो गया लेकिन सैफ का दिल अमृता सिंह के लिए धड़कना शुरू हो चुका था। फोटोशूट के बाद आखिरकार सैफ से रहा नहीं गया और उन्होंने अमृता सिंह का फोन नंबर डायल किया। उन्होंने फोन पर अमृता को डिनर के लिए इन्वाइट किया। सैफ ने पूछा था- क्या आप मेरे साथ डिनर पर चलना पसंद करेंगी? अमृता का जवाब सरप्राइज करने वाला था। उन्होंने कहा- नहीं, मैं डिनर के लिए बाहर नहीं जाती लेकिन आप चाहें तो डिनर के लिए मेरे घर आ सकते हैं। और फिर सैफ उसी रात उनके घर पहुंच गए।



बिना मेकअप में अमृता को देख अच्छा भी लगा और बुरा भी
बिना मेकअप में अमृता को देख अच्छा भी लगा और बुरा भी

सैफ ने इस इंटरव्यू में बताया था, 'मैं वहां किसी तरह की उम्मीद लेकर नहीं गया था। बस मैं उनके साथ कुछ अच्छा वक्त बिताना चाहता था और उन्हें बेहतर जानना चाहता था। वह जब पहुंचे तो बिना मेकअप में अमृता को देख हैरान थे। वह उससे भी ज्यादा गॉरजस दिख रही थीं जैसी कि वह अक्सर दिखा करती थीं। हालांकि, सैफ का दिल यह सोचकर जरूर टूटा कि उनके आने से पहले न तो अमृता उनके लिए ड्रेसअप हुईं और न ही उन्होंने मेकअप किया था, जिसका साफ मतलब था कि उन्हें उनमें कोई इंटरेस्ट नहीं था। (Pic: @sabapataudi instagram)



इसी दौरान दोनों के बीच पहला KISS हुआ
इसी दौरान दोनों के बीच पहला KISS हुआ

सैफ की धड़कनों को अमृता ने शायद पढ़ लिया था और उन्होंने उनसे साफ कहा था- यदि तुम यह सोचकर यहां आए हो कि हमारे बीच कुछ हो सकता है तो ऐसा बिल्कुल नहीं। इसलिए तुम रिलैक्स रहो।' इसपर सैफ हैरान रह गए और उन्होंने उनसे कहा कि वह अंदर से इतनी सॉफ्ट हैं फिर बाहर से इतना रफ और टफ क्यों बनी रहती हैं...खैर दोनों के बीच काफी सारी बातें हुई और उसी दौरान उनके बीच पहला KISS भी हुआ। इस स्टीमी लिपलॉक के बाद सैफ ने उनसे दिल की बात कह दी और बताया कि वह उनसे प्यार करते हैं। अमृता ने भी जवाब में कहा- वह भी उनसे प्यार करती हैं।



अमृता ने कहा था- सैफ ने घर से जाते हुए मांगे थे 100 रुपये
अमृता ने कहा था- सैफ ने घर से जाते हुए मांगे थे 100 रुपये

इस एपिसोड के बाद अगले दो दिनों तक वह अमृता के घर से बाहर नहीं निकले। जब डायरेक्टर और प्रड्यूसर्स के बार-बार कॉल आने लगे तब सैफ ने काम पर जाने का फैसला लिया। उस वक्त अमृता भी सैफ के प्यार में पूरी तरह पागल हो चुकी थीं और वह भी नहीं चाहती थीं कि सैफ घर से बाहर जाएं। अमृता ने इसी इंटरव्यू में बताया था कि सैफ ने वहां से जाते हुए उनसे 100 रुपए मांगे थे क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे। तब अमृता ने उन्हें ऑफर देते हुए कहा था कि तुम मेरी कार क्यों नहीं ले जाते? तब सैफ ने कहा- प्रॉडक्शन कार? मुझे इसकी जरूरत नहीं। तब अमृता ने बताया था- उन्हें लगा था कि उनके लिए न सही, लेकिन उनकी कार लौटाने तो वह जरूर आएंगे, दरअसल वह उन्हें फिर से देखना चाहती थीं, वह उन्हें किसी भी तरह वापस घर में देखना चाहती थीं।



जब अमृता की मां ने मारी थी घर पर अचानक एंट्री
जब अमृता की मां ने मारी थी घर पर अचानक एंट्री

सैफ ने इसी इंटरव्यू में बताया था कि जिस दौरान वह अमृता के घर में रह रहे थे, ऐक्ट्रेस की मां वहां अचानक आ गईं। अमृता उन्हें देखकर कांपने लगीं और सैफ से कहने लगीं- तुम निकल जाओ। फिर वह रुकीं और बोली- इतना ही कहना कि तुम यहां लंच के लिए आए हो। सैफ ने यह किस्सा सुनाते हुए कहा- इनकी मां आईं और पूछा कि यहां कोई रहता है क्या? और वो तुम हो? सैफ यह सोचकर हैरान थे कि उन्हें कैसे पता लगा। जबकि अमृता ने सैफ का सारा सामान वहां से हटा दिया था। शायद वह अमृता के चेहरे को भांप गई थीं।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/32eIMW3
via IFTTT

No comments:

Post a Comment